Inkhabar
  • होम
  • जॉब एंड एजुकेशन
  • CBSE Board 2024 Time Table: जानें कब से शुरू हो रहीं है सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं, देखें डेटशीट

CBSE Board 2024 Time Table: जानें कब से शुरू हो रहीं है सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं, देखें डेटशीट

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CBSE) की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएंगी। जो भी स्टूडेंट्स इस साल के एग्जाम में भाग ले रहे हैं वो इस समय अपनी तैयारियों के अंतिम पड़ाव पर होंगे। उनका रिवीजन चल रहा होगा और इस काम के लिए डेटशीट देखना जरूरी हो […]

CBSE Board 2024 Time Table
inkhbar News
  • Last Updated: February 1, 2024 21:16:26 IST

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CBSE) की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएंगी। जो भी स्टूडेंट्स इस साल के एग्जाम में भाग ले रहे हैं वो इस समय अपनी तैयारियों के अंतिम पड़ाव पर होंगे। उनका रिवीजन चल रहा होगा और इस काम के लिए डेटशीट देखना जरूरी हो जाता है। क्योंकि जो पेपर पहले हैं, उस विषय का रिवीजन उसी हिसाब से प्लान करना होता है और ठीक इसी तरह आखिर के पेपरों के लिए शेड्यूल बनाना होता है। चलिए आज देखते हैं CBSE(CBSE Board 2024 Time Table) बोर्ड दसवीं परीक्षा 2024 का पूरा शेड्यूल।

कब होंगे एग्जाम

CBSE बोर्ड दसवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से आयोजित(CBSE Board 2024 Time Table) होंगी। जानकारी दे दें कि 15 फरवरी से शुरू होकर एग्जाम 13 मार्च तक चलेंगे। इस दौरान पेपर की टाइमिंग विषय के हिसाब से 10.30 से 12.30 और 10.30 से 1.30 रहेगी।

डेटशीट

  • 15 फरवरी 2024 :– राय, तमांग, गुरुंग, पेंटिंग और शेरपा।
  • 16 फरवरी 2024 :– ऑटोमोटिव, सिक्योरिटी, इंट्रोडक्शन टू टूरिज्म, इंट्रोडक्शन टू फाइन मार्केट्, ब्यूटी एंड वेलनेस, फूड प्रोडक्शन, एग्रीकल्चर, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशंस, मार्केटिंग एंड सेल्स, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर, एपारेल, मल्टी-मीडिया, डेटा साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन।
  • 17 फरवरी 2024 :– एलिमेंट्स ऑफ बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी और हिंदुस्तानी म्यूजिक (034, 035, 036)।
  • 19 फरवरी 2024 :– संस्कृत।
  • 20 फरवरी 2024 :– बंगाली, उर्दू कोर्स – ए, तमिल, मराठी, तेलगू, गुजराती, फ्रेंच, मणिपुरी, उर्दू कोर्स – बी।
  • 21 फरवरी 2024 :– हिंदी कोर्स – ए, बी।
  • 23 फरवरी 2024 :– तेलगू-तेलांगना, नेशनल कैडेट कॉर्प्स, बोडो, जापानी, तांगखुल, स्पैनिश, भूटिया, कश्मीरी, बहासा मेलायू, मिज़ो, तिब्बती।
  • 24 फरवरी 2024 :– पंजाबी, सिंधी, असामी, कन्नड़, मलयालम, उड़िया, कोकबोरोक।
  • 26 फरवरी 2024 :– इंग्लिश – कम्यूनिकेटिव, लैंग्वेज एंड लिटरेचर।
  • 28 फरवरी 2024 :– एलिमेंट्स ऑफ बिजनेस, रिटेल, हेल्थ केयर।
  • 2 मार्च 2024 :– साइंस
  • 4 मार्च 2024 :– मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स, होम साइंस।
  • 5 मार्च 2024 :– अरेबिक, नेपाली, लिंबू, लेपचा, जर्मन, रशियन, कारनेटिक म्यूजिक (031, 032, 033), पर्सियन, थाई।
  • 7 मार्च 2024 :– सोशल साइंस।
  • 11 मार्च 2024 :– मैथ्स – स्टैंडर्ड, बेसिक।
  • 13 मार्च 2024 :– इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर एप्लीकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस।

ALSO READ:

 

Tags

cbse inkhabar