Inkhabar
  • होम
  • जॉब एंड एजुकेशन
  • CBSE CTET Exam 2024: सीबीएसई ने CTET परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी की, ऐसे करें डाउनलोड

CBSE CTET Exam 2024: सीबीएसई ने CTET परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी की, ऐसे करें डाउनलोड

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CBSE CTET Exam 2024) की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है वो आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज कर सकते […]

CBSE CTET Exam 2024
inkhbar News
  • Last Updated: January 12, 2024 20:41:37 IST

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CBSE CTET Exam 2024) की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है वो आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज कर सकते हैं।

बता दें कि 21 जनवरी 2024 को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से शिक्षक पात्रता परीक्षा (CBSE CTET Exam 2024) का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। जिसमें पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। ऐसे में उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र का नाम परीक्षा शहर की पर्चियों में लिखा रहेगा।

सिटी स्लिप पर मिलेंगी ये डिटेल्स

इस एग्जाम सिटी स्लिप पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, लिंग, हस्ताक्षर, आवेदन संख्या, जन्म की तारीख और परीक्षा सेंटर के शहर का नाम लिखा होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
अब यहां होमपेज पर सम्बंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब सीटीईटी जनवरी 2024 के लिए केंद्र का शहर चेक करें और लिंक पर क्लिक करें।
अब उम्मीदवार अपनी जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
अब फॉर्म सबमिट करें।
अब आपकी सीटीईटी 2024 एग्जाम सिटी स्लिप प्रदर्शित हो जाएगी।
अपनी सीटीईटी सिटी स्लिप 2024 को डाउनलोड कर लें।