Inkhabar

CM नायब सिंह सैनी का बड़ा एक्शन, पेपर लीक मामले में 4 DCP सस्पेंड

चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "पेपर लीक नहीं हुआ था, बल्कि बाहर आया था और इस संबंध में सभी डीसी और एसपी को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पेपर देने वाले चार बाहरी लोगों और आठ बच्चों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

CM Naib Singh Saini
inkhbar News
  • Last Updated: March 1, 2025 23:11:44 IST

चंडीगढ़: हरियाणा बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कड़ा रुख अपनाया है। इस मामले में कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। मामले में लापरवाही बरतने वाले 25 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं, जिनमें 4 डीएसपी भी शामिल हैं।

25 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “पेपर लीक नहीं हुआ था, बल्कि बाहर आया था और इस संबंध में सभी डीसी और एसपी को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पेपर देने वाले चार बाहरी लोगों और आठ बच्चों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में लापरवाही बरतने वाले 25 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड करने के आदेश दिए गए हैं, जिनमें चार डीएसपी और तीन एसएचओ शामिल हैं।”

पेपर लीक मामला

उन्होंने आगे कहा, ”यह पेपर लीक नहीं बल्कि पेपर लीक मामला है। पेपर व्हाट्सएप के जरिए आउट हुआ। सभी डीसी और एसएसपी को आदेश जारी कर दिए गए हैं। सरकार की विश्वसनीयता पर सवाल नहीं उठना चाहिए। सरकारी स्कूलों के 4 और निजी स्कूल के 1 निरीक्षक पर कार्रवाई की गई है। दो सेंटर सुपरवाइजर संजीव कुमार, सत्यनारायण को भी सस्पेंड किया गया है।”

क्या है पूरा मामला

बता दें कि हरियाणा बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक के कई मामले शिक्षा विभाग के नकल मुक्त परीक्षा के दावों की पोल खोल रहे हैं। गुरुवार को 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद शुक्रवार को 10वीं कक्षा का गणित का पेपर लीक होने का मामला सामने आया।

 

यह भी पढ़ें :-

पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु पर हमला, सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट

जेलेंस्की ने ट्रंप के घर में बैठकर निकाल दी सारी अकड़, जानें क्यों हुआ झगड़ा, कैसे बिगड़ी बात, पूरी कहानी

दिल्ली CM का भवन निर्माण को लेकर अहम फैसला, पुलिस की अनुमति जरूरी नहीं