Inkhabar

HQ MEG Recruitment 2022 : ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती, जाने मुख्य जानकारियां

HQ MEG Recruitment 2022 नई दिल्ली : HQ MEG Recruitment मद्रास इंजीनियर ग्रुप और सेंटर, बेंगलुरु ने ग्रुप सी के 72 पदों पर बहाली निकलने वाली है आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in के जरिए HQ MEG Recruitment 2022 के लिए विज्ञापन प्रकाशित होने के 21 दिन के अंदर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार […]

HQ MEG Recruitment 2022
inkhbar News
  • Last Updated: January 30, 2022 22:01:37 IST

HQ MEG Recruitment 2022

नई दिल्ली : HQ MEG Recruitment मद्रास इंजीनियर ग्रुप और सेंटर, बेंगलुरु ने ग्रुप सी के 72 पदों पर बहाली निकलने वाली है आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in के जरिए HQ MEG Recruitment 2022 के लिए विज्ञापन प्रकाशित होने के 21 दिन के अंदर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 72 पदों पर वेकैंसी निकाली जाएगी.

पदों का विवरण

लोअर डिविजन क्लर्क – 6 पद
स्टोर कीपर – 10 पद
सिविलियन ट्रेड इंस्ट्रक्टर – 7 पद
कुक – 4 पद
लस्कर – 10 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ – 28 पद
वॉशर मैन – 5 पद
नाई – 2 पद

योग्यता

लोअर डिवीजन क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को किसी भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से कक्षा 12 वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर पर हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट‌ और इंग्लिश में 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए.
अन्य पदों के लिए 10 वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते है.

आयु सीमा

न्यूनतम आयु – 18 साल अधिकतम आयु – 25 साल

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. इससे ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है.

Lata Mangeshkar Health Update: सुर कोकिला की हालत नाजुक, डॉक्टर ने कहा दुआ की ज़रूरत