Inkhabar
  • होम
  • जॉब एंड एजुकेशन
  • जानिए दुनिया की सबसे महंगी सब्जी के बारे में, एक किलों की कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

जानिए दुनिया की सबसे महंगी सब्जी के बारे में, एक किलों की कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

नई दिल्ली। वर्तमान में देश में रहने वाला मध्यम वर्ग महंगाई से परेशान है खासकर खाने पीने की वस्तुओं मे महंगाई का बढ़ना आम आदमी के लिए बेहद चिंता का विषय है। आम तौर पर सब्जियों को सस्ती वस्तु माना जाता था लेकिन अब इनके दाम भी आसमान छूने लगे हैं। आज हम आपको बातने […]

विश्व की सबसे महंगी सब्जी
inkhbar News
  • Last Updated: December 20, 2022 13:22:16 IST

नई दिल्ली। वर्तमान में देश में रहने वाला मध्यम वर्ग महंगाई से परेशान है खासकर खाने पीने की वस्तुओं मे महंगाई का बढ़ना आम आदमी के लिए बेहद चिंता का विषय है। आम तौर पर सब्जियों को सस्ती वस्तु माना जाता था लेकिन अब इनके दाम भी आसमान छूने लगे हैं।
आज हम आपको बातने जा रहे हैं दुनिया की सबसे महंगी सब्जी के बारे में इसकी कीमत सुनकर आप दंग रह जाएगें। इस सब्जी की एक किलों मात्रा की कीमत इतनी है कि, आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते।

85,000 रुपए प्रति किलो

आज हम जिस सब्जी के बारे में बात कर रहे हैं इसका ना है हॉप शूट्स। यह सब्जी यूरोपीय देशों में बेहद मशहूर है। इसमें तमाम प्रकार के औषधिय गुण होते हैं इसकी खेती भारत में नही होती है। लेकिन इस सब्जी की खेती पहली बार हिमाचल प्रदेश में ही की गई थी। इसकी कीमत लगभग 85,000 रुपए प्रति किलो है।

क्यों है इतनी महंगी?

हॉप शूट नाम की इस सब्जी की खेती और कटाई करना काफी जटिल काम होता है। इसमें बहुत ज्याद मेहनत की आवश्यकता होती है। इसी कारण इसकी कीमत इतनी अधिक है। इसकी खेती बहुत ही कम जगहों पर होती है। इसलिए यह पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं होती है।

तैयार होने मे लगते हैं तीन वर्ष

यह एक बारहमासी पर्वतीय पौधा है, यूरोप और उत्तरी अमेरिका के मूल निवासी इसे पहले खरपतवार के रूप में प्रयोग करते थे। इस स्बजी को हेम्प परिवार के कैनाबेसी पौधे की एक प्रजाति माना जाता है। यह मध्यम गति से छह मीटर तक बढ़ सकता है। गौरतलब है कि हॉप शूट को कटाई तक तैयार होने में तीन वर्ष का समय लगता है।