Inkhabar

दुनिया के महज 7 फीसदी स्कूलों में लड़कियों के लिए शारीरिक शिक्षा अनिवार्य

नई दिल्ली: दुनिया के अधिकतर स्कूली बच्चों की अभी भी न्यूनतम जरूरी शारीरिक शिक्षा तक पहुंच नहीं है। यह खुलासा गुणवत्तापूर्ण शारीरिक शिक्षा पर पहले वैश्विक रिपोर्ट में हुआ है। संबंधित खबरें छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी,अब साल में 2 बार होंगे10 वीं के बोर्ड एग्जाम, जारी हुआ शेड्यूल बिहार सरकार का बड़ा फैसला, BPSC […]

दुनिया के महज 7 फीसदी स्कूलों में लड़कियों के लिए शारीरिक शिक्षा अनिवार्य
inkhbar News
  • Last Updated: July 29, 2024 18:44:57 IST

नई दिल्ली: दुनिया के अधिकतर स्कूली बच्चों की अभी भी न्यूनतम जरूरी शारीरिक शिक्षा तक पहुंच नहीं है। यह खुलासा गुणवत्तापूर्ण शारीरिक शिक्षा पर पहले वैश्विक रिपोर्ट में हुआ है।

CUET Physical Education Syllabus: Important Topics, Pattern and Books to  Prepare Physical Education

 

यूनेस्को की शिक्षा टीम की प्रकाशित ग्लोबल स्टेट ऑफ प्ले की यह रिपोर्ट बताती है कि देश में केवल 58 फीसदी लड़कियों के लिए शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य बनाया गया है। यहीं नहीं दुनिया भर में महज 7 फीसदी स्कूलों में लड़कों और लड़कियों के लिए समान शारीरिक शिक्षा समय निर्धारित किया है. रिपोर्ट खुलासा करती है कि दुनिया भर में माध्यमिक विद्यालय के दो-तिहाई छात्रों और प्राथमिक विद्यालय के आधे से ज्यादा छात्रों को जरूरी न्यूनतम साप्ताहिक शारीरिक शिक्षा नहीं दी जाती है। यही नहीं दो में से एक या उससे भी कम प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों ने शारीरिक शिक्षा में प्रशिक्षण लिया है।

दो तिहाई देश का शिक्षा बजट दो प्रतिशत से भी कम

यूनेस्को टीम ने देशों के बीच शारीरिक शिक्षा के लिए वित्तीय पोषण में बड़े अंतर पर भी गौर किया है। जहां दो तिहाई देश अपने शिक्षा बजट का दो फीसदी से भी कम इसके लिए देते हैं। वहीं 10 में से एक देश 7 फीसदी से अधिक पैसा आवंटित करता है।

ये भी पढ़ें: मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की नीति तैयार, मिलेगा आरक्षण का लाभ

Bangladeshi YouTuber: बांग्लादेश से भारत में घुसने का खुफिया रास्ता, यूट्यूबर के वीडियो से BSF में हड़कंप