Inkhabar

SSC Head Constable Exam 2022 Final Result: हेड कॉन्सटेबल परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी

नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी हेड कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल (मंत्रिस्तरीय) भर्ती परीक्षा 2022 में शामिल हुए थे, वो एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट परिणाम गौरतलब है […]

head constable exam result
inkhbar News
  • Last Updated: December 28, 2023 14:05:54 IST

नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी हेड कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल (मंत्रिस्तरीय) भर्ती परीक्षा 2022 में शामिल हुए थे, वो एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट परिणाम

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की तरफ से कौशल/ट्रेड टेस्ट 17 अक्तूबर से 19 अक्तूबर, 2023 तक दो भागों में आयोजित किया गया था। जिसमें टाइपिंग टेस्ट भी कराया गया था। वहीं कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 2023 उम्मीदवारों के लिए 4 से 6 दिसंबर, 2023 तक कंप्यूटर फॉर्मेटिंग टेस्ट आयोजित किया गया था। इसी परीक्षा का परिणाम अब आधिकारिक तौर पर 28 नवंबर, 2023 को घोषित किया गया है। बता दें कि प्रारंभिक रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए 5,448 उम्मीदवारों में से केवल 2,436 व्यक्तियों ने इस परीक्षा के अंतिम चरण को सफलतापूर्वक पास किया। दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मंत्रिस्तरीय) पदों के लिए कुल मिलाकर 811 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जिसमें 538 पुरुष और 273 महिलाएं शामिल हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर SSC Head Constable Final Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब सामने नए पेज पर कैंडिडेट्स को अपने कुछ डिटेल्स डालने होंगे।
  • डिटेल्स भरकर सबमिट कर दें।
  • अब रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर सामने आ जाएंगे।
  • आप यहां से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
  • अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।