भोपाल: मध्य प्रदेश में पिछले साल 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों की लॉटरी लगने जा रही है। सरकारी स्कूलों की मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए राज्य सरकार 25 हजार रुपए की आर्थिक प्रोत्साहन राशि देगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की है।
रिपोर्ट के मुताबिक शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले 89 हजार 710 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 25 हजार रुपए की मदद दी जाएगी। यह राशि बैंक खातों में जमा कराई जाएगी। यह कार्यक्रम 21 फरवरी को सुबह 10:30 बजे भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित किया जाएगा।
इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि 12वीं पास प्रतिभाशाली बच्चों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25000 रुपए दिए जाएंगे। ताकि भविष्य में उनकी पढ़ाई में कोई बाधा न आए। उन्होंने यह भी कहा कि हम उनके लिए हर संभव प्रयास करेंगे ताकि उन्हें रोजगार मिल सके।
एमपी बोर्ड 2025 की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च 2025 तक चलेंगी। परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक शिफ्ट में होंगी। परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इसकी जानकारी यास स्कूल्स द्वारा सोशल मीडिया पर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें :
भारतीय रेलवे में Group D के 32 हजार पर पदों भर्ती, 3 मार्च तक भरे फॉर्म