नई दिल्ली: उत्तरखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी कि UBSE ने काफी समय पहले यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखें जारी कर दी थी। शेड्यूल के अनुसार यूके बोर्ड के एग्जाम फरवरी के आखिरी में आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान 10वीं और 12वीं दोनों क्लास की परीक्षाएं 27 फरवरी के दिन शुरू होंगी और 16 मार्च तक चलेंगी। फिलहाल बच्चे इस समय रिवीजन और आगे की तैयारी के लिए एग्जाम की डेटशीट निकालकर अपने पास रख लें और उनकी परीक्षा की टाइमिंग उनके विषय(UK Board Exams 2024) के हिसाब से अलग-अलग होगी।
वेबसाइट देखते रहें
जानकारी दे दें कि 10वीं की परीक्षाएं(UK Board Exams 2024) सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी। वहीं 12वीं के एग्जाम सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे के बीच आयोजित किए जाएंगे। इस विषय में कोई भी जानकारी या लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए बच्चे समय-समय पर यूके बोर्ड की वेबसाइट – ubse.uk.gov.in चेक करते रहें।
10वीं की डेटशीट
- 27 फरवरी 2024 :– टाइपिंग (इंग्लिश या हिंदी)/हिंदुस्तानी म्यूजिक (मेलोडिक)
- 28 फरवरी 2024 :– हिंदी
- 1 मार्च 2024 :– साइंस
- 2 मार्च 2024 :– हिंदुस्तानी म्यूजिक (वोकल,प्रकाशन)
- 4 मार्च :– होम साइंस
- 5 मार्च :– उर्दू
- 6 मार्च :– मैथ्स
- 9 मार्च :– इंग्लिश
- 12 मार्च :– रंजन कला, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
- 13 मार्च :– संस्कृत
- 14 मार्च :– बंगाली, पंजाबी
- 15 मार्च :– सोशल साइंस
- 16 मार्च :– आईटीईएस, ऑटोमोटिव, ब्यूटी एंड वेलनेस, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, बिजनेस एलिमेंट, रिटेल, एग्रीकल्चर, प्लंबर, इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर मल्टीस्किलिंग, एग्रीकल्चर, लेजर एकाउंट एंड एकाउंटेंसी।
12वीं की डेटशीट
- 27 फरवरी :– हिंदी
- 28 फरवरी :– हिंदुस्तानी म्यूजिक
- 29 फरवरी :– ज्योग्राफी, बायोलॉजी, एकाउंटेंसी
- 1 मार्च :– उर्दू
- 2 मार्च :– हिस्ट्री, बिजनेस स्टडीज, लाइफ साइंस
- 4 मार्च :– मैथमेटिक्स
- 5 मार्च :– पॉलिटिकल साइंस
- 6 मार्च :– ड्रॉइंग एंड पेंटिंग
- 7 मार्च :– साइकोलॉजी, फिजिक्स,पेडगॉजी
- 9 मार्च :– होम साइंस
- 11 मार्च :– इंग्लिश
- 13 मार्च :– संस्कृत
- 14 मार्च :– केमिस्ट्री
- 16 मार्च :– सोशल साइंस
ये भी पढ़ें:
- स्टेट सिलेक्शन बोर्ड ओडिशा की तरफ से 2064 पदों पर निकाली गई भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
- Gate Exam Preparation Tips: ऐसे करें GATE परीक्षा की तैयारी, मिलेगी सफलता
- IBPS SO Prelims Scorecard 2023 Released: आईबीपीएस एसओ का स्कोरकार्ड हुआ जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड