Inkhabar

UP Board 10-12 Datesheet: यूपी बोर्ड ने जारी की 10वीं -12वीं की डेटशीट

UP Board 10-12 Datesheet लखनऊ, चुनाव का मौसम खत्म होने को है और परीक्षाओं का मौसम आ गया है, यूपी बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट (UP Board 10-12 Datesheet) के मुताबिक 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च, 2022 से शुरू होंगी और 20 अप्रैल, 2022 तक जारी रहेंगी. वहीं, परीक्षा में शामिल होने जा रहे […]

UP Board 10-12 Datesheet
inkhbar News
  • Last Updated: March 8, 2022 20:04:36 IST

UP Board 10-12 Datesheet

लखनऊ, चुनाव का मौसम खत्म होने को है और परीक्षाओं का मौसम आ गया है, यूपी बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट (UP Board 10-12 Datesheet) के मुताबिक 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च, 2022 से शुरू होंगी और 20 अप्रैल, 2022 तक जारी रहेंगी. वहीं, परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्‍मीदवार अपनी एग्‍जाम डेटशीट यहाँ नीचे चेक कर सकते हैं.

यूपी बोर्ड द्वारा जारी 10वीं की डेटशीट

विषय                      तारीख

हिंदी, प्रारंभिक हिंदी – 24 मार्च, 2022
गृह विज्ञान – 26 मार्च, 2022
पेंटिंग/कला – 28 मार्च, 2022
कंप्यूटर – 30 मार्च, 2022
अंग्रेजी – 01 अप्रैल 2022
सामाजिक विज्ञान – 04 अप्रैल, 2022
विज्ञान – 06 अप्रैल, 2022
संस्कृत – 08 अप्रैल, 2022
गणित – 11 अप्रैल, 2022

यूपी बोर्ड द्वारा जारी 12वीं की डेटशीट

विषय                       तारीख

हिंदी/ सामान्य हिंदी – 24 मार्च, 2022
भूगोल – 26 मार्च, 2022
गृह विज्ञान – 28 मार्च, 2022
पेंटिंग/ कला – 30 मार्च, 2022
अर्थशास्त्र – 01 अप्रैल, 2022
कंप्यूटर – 04 अप्रैल, 2022
अंग्रेजी – 06 अप्रैल, 2022
रसायन विज्ञान/ इतिहास – 08 अप्रैल, 2022
शारीरिक शिक्षा – 11 अप्रैल, 2022
गणित/ जीव विज्ञान – 13 अप्रैल, 2022
भौतिकी – 15 अप्रैल, 2022
समाजशास्त्र – 18 अप्रैल, 2022
संस्कृत – 19 अप्रैल, 2022
नागरिक शास्‍त्र – 20 अप्रैल 2022

यूपी बोर्ड ने डेटशीट के साथ पूरा परीक्षा कार्यक्रम अपनी वेबसाइट upmsp.edu.in पर भी जारी कर दिया है. साथ ही, वेबसाइट पर 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पूरा पाठ्यक्रम व मॉडल क्वेश्चन पेपर भी जारी किए गए हैं ताकि बच्चे समझ सके कि किस तरह का परीक्षा पेपर आएगा, और उसी हिसाब से वे अपनी तैयारी कर लें.

इस साल, उत्तर प्रदेश बोर्ड (UPMSP) कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए 51 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्‍ट्रेशन करवाया है. कक्षा 10 के लगभग 27.83 लाख (27,83,742) छात्र और कक्षा 12 के 23.91 लाख (23,91,841) छात्रों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्‍ट्रेशन किया है. बता दें कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद इस बार राज्य में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी. 

 

यह भी पढ़ें: