संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं। यूपी के प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं। नंबर 2 पर हरियाणा की हर्षिता गोयल रही हैं
प्रयागराज की शक्ति दुबे बनीं टॉपर
यूपी के प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं। शक्ति ने बायो केमिस्ट्री से 2016 में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। नंबर 2 पर हरियाणा की हर्षिता गोयल रही हैं।
UPSC CSE 2025 टॉपर्स
- शक्ति दुबे
- हर्षिता गोयल
- अर्चित पराग डोंगरे
- शाह मारगी चिराग
- आकाश गर्ग
- कोमल पुनिया
- आयुषी बंसल
- राज कृष्ण झा
- आदित्य विक्रम अग्रवाल
- मयंक त्रिपाठी
IAS के 180 पदों पर होगी नियुक्ति
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), जो देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में से एक मानी जाती है, उसके लिए इस बार कुल 180 पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें से 73 पद सामान्य वर्ग के लिए, 24 पद अनुसूचित जाति (SC), 13 पद अनुसूचित जनजाति (ST), 52 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और 18 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए निर्धारित हैं।
IPS और IFS में भी मौका
इस वर्ष भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए 150 पदों पर चयन किया जाएगा। इनमें 60 पद सामान्य, 23 पद SC, 10 पद ST, 42 पद OBC और 15 पद EWS श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। वहीं, भारतीय विदेश सेवा (IFS) के लिए कुल 55 पद जारी किए गए हैं, जिनमें 23 अनारक्षित, 9 SC, 5 ST, 13 OBC और 5 EWS के पद शामिल हैं।
अन्य केंद्रीय सेवाओं में भी सुनहरा अवसर
इसके अलावा कई अन्य प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए भी पद जारी किए गए हैं, जैसे:
इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस: 20 पद
इंडियन सिविल अकाउंट्स सर्विस: 25 पद
इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस: 24 पद
इंडियन इनफॉर्मेशन सर्विस: 37 पद
इंडियन रिवेन्यू सर्विस (इनकम टैक्स): 180 पद
इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS): 150 पद
दिल्ली अंडमान निकोबार पुलिस सेवा (DANIPS): 79 पद
कैसे देखें UPSC का फाइनल रिजल्ट
1. सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर उपलब्ध “Civil Services Final Result 2024” लिंक पर क्लिक करें।
3. अब एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर होंगे।
4. उसमें अपना रोल नंबर ध्यान से देखें और पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
Read Also: भारतीय प्रौद्योगिकी उद्योग में काम करने का सुनहरा मौका, 2025 में मिलेंगी 1, 25,000 नौकरियां