Inkhabar
  • होम
  • कर्नाटक चुनाव 2023
  • Karnataka Elections: बीजेपी आज जारी कर सकती है अपना घोषणा पत्र, नड्डा जनता को बताएंगे पार्टी के चुनावी दावे

Karnataka Elections: बीजेपी आज जारी कर सकती है अपना घोषणा पत्र, नड्डा जनता को बताएंगे पार्टी के चुनावी दावे

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जनता के सामने पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट पेश करेंगे। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद रहेंगे। राजधानी बेंगलुरू में स्थित पार्टी के […]

(भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा)
inkhbar News
  • Last Updated: May 1, 2023 08:44:05 IST

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जनता के सामने पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट पेश करेंगे। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद रहेंगे। राजधानी बेंगलुरू में स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय से बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।

बीजेपी ने जनता से मांगे थे सुझाव

भाजपा ने घोषणा पत्र को लेकर राज्य की सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों से जनता से सुझाव मांगे थे। वेबसाइट, व्हाट्सऐप और क्यूआर कोड के जरिए ये सुझाव मांगे गए थे। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों और पार्टी के रैलियों में डिब्बे रखे गए थे, जिसमें लोग अपना सुझाव लिखकर डाल सकते थे। बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में मुफ्त बिजली, गृहणियों को नकदी, मुफ्त दस किलो राशन जैसी बातें कही है। ऐसे में अब बीजेपी के ऊपर भी लोकलुभावन वादे करने के दबाव होगा।

‘प्रजा ध्वनि’ होगी घोषणा पत्र की थीम

भारतीय जनता पार्टी ने इसे विजन डॉक्यूमेंट बताया है। घोषणा पत्र की थीम ‘प्रजा ध्वनि’ यानी जनता की आवाज होगी। माना जा रहा है कि आज जारी होने वाले इस विजन डॉक्यूमेंट में 4 फीसदी मुस्लिम आरक्षण को लिंगायत और वोक्कालिंगा में 2-2 प्रतिशत बांटने के प्रमुख रूप से जिक्र होगा। बीजेपी घोषणा पत्र में कहेगी कि अगर जरूरत पड़ेगी तो विधानसभा के जरिए इसे कानूनी रूप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, मारे गए 3 नक्सली

PM Modi की सुरक्षा में बड़ी चूक, मैसूर में रोडशो के दौरान काफिले की ओर फेंका मोबाइल