Inkhabar
  • होम
  • कर्नाटक चुनाव 2023
  • कर्नाटक चुनाव: वोट डालने से पहले मंदिर पहुंचे बीएस येदियुरप्पा, बेटे विजयेंद्र के साथ की पूजा

कर्नाटक चुनाव: वोट डालने से पहले मंदिर पहुंचे बीएस येदियुरप्पा, बेटे विजयेंद्र के साथ की पूजा

बेंगलुरु। कर्नाटक में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। राज्य के 5 करोड़ से अधिक मतदाता 224 सीटों के लिए मतदान कर रहे हैं। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इस बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा वोट […]

(मतदान करने से पहले मंदिर पहुंचे बीएस येदियुरप्पा)
inkhbar News
  • Last Updated: May 10, 2023 08:00:55 IST

बेंगलुरु। कर्नाटक में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। राज्य के 5 करोड़ से अधिक मतदाता 224 सीटों के लिए मतदान कर रहे हैं। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

इस बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा वोट डालने से पहले अपने बेटे विजयेंद्र के साथ शिकारीपुर के श्री हुच्चराय स्वामी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

शिकारीपुर से उम्मीदवार हैं विजयेंद्र

बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र शिकारीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि शिकारीपुर विधानसभा सीट के बीएस येदियुरप्पा कई बार विधायक चुने जा चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र को टिकट दिया है।

सरकार बनाने के लिए चाहिए 113 सीटें

कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों पर जनता आज उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में कैद करेगी। इसके बाद 13 मई को मतो की गणना की जाएगी। चुनाव में मुख्य मुकबला बीजेपी, कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) के बीच है। 224 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 113 सीटें हासिल करना जरूरी है।

कर्नाटक चुनाव से जुड़े आंकड़े जानिए

विधानसभा सीट- 224
उम्मीदवार- 2,615
कुल मतदाता- 5,31,33,054
पुरुष मतदाता- 2,67,28,053
महिला मतदाता- 2,64,00,074
युवा मतदाता- 11,71,558
कुल मतदान केंद्र- 58,545

2018 में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे

साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 104 सीटें जीती थी। वहीं कांग्रेस के खाते में 80 सीटे आई थी। जेडीएस ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की थी। चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बनाई थी, लेकिन 13 महीने में ही कुछ विधायकों के बागी होने के बाद सरकार गिर गई। जिसके बाद बागियों की मदद से बीजेपी ने राज्य में अपनी सरकार बनाई।

कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों पर मतदान शुरू, अभिनेता प्रकाश राज ने डाला वोट