Inkhabar
  • होम
  • कर्नाटक चुनाव 2023
  • Karnataka Elections: इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति और लेखक सुधा मूर्ति ने किया मतदान, कही ये बात

Karnataka Elections: इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति और लेखक सुधा मूर्ति ने किया मतदान, कही ये बात

बेंगलुरु। कर्नाटक में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। राज्य की सभी 224 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इस बीच इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति ने बेंगलुरु में […]

(नारायण मूर्ति-सुधा मूर्ति)
inkhbar News
  • Last Updated: May 10, 2023 09:19:15 IST

बेंगलुरु। कर्नाटक में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। राज्य की सभी 224 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इस बीच इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति ने बेंगलुरु में मतदान किया है।

वोट नहीं तो आलोचना का अधिकार नहीं- नारायण मूर्ति

मतदान करने के बाद मीडिया से बात करते हुए नारायण मूर्ति ने कहा कि पहले हम मतदान करते हैं और फिर हम कह सकते हैं कि यह अच्छा है, यह अच्छा नहीं, लेकिन अगर हम मतदान नहीं करेंगे तो हमें सरकार की आलोचना करने का अधिकार नहीं है।

मतदान लोकतंत्र का एक पवित्र हिस्सा होता है- सुधा मूर्ति

वहीं, मशहूर लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता सुधा मूर्ति ने वोट डालने के बाद युवा मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कृपया हमें देखें। हम बूढ़े हैं लेकिन हम 6 बजे उठते हैं, आप सभी पोलिंग बूथ पर आएं और मतदान करें। कृपया हमसे सीखें। मतदान लोकतंत्र का एक पवित्र हिस्सा है।

बीजेपी-कांग्रेस-जेडीएस ने चुनाव में झोंकी पूरी ताकत

बता दें कि इस बार कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने राज्यभर में जमकर रैली और रोड शो किए। जहां सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में वापसी के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय नेतृत्व के सभी बड़े नेताओं ने धुआंधार चुनाव प्रचार किया।वहीं, मुख्यमंत्री विपक्षी पार्टी कांग्रेस की ओर से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने खूब प्रचार किया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी भी जनसभा को संबोधित किया।

कर्नाटक चुनाव: 224 सीटें, 2,615 उम्मीदवारों के बीच टक्कर, 5 करोड़ से अधिक मतदाता चुनेंगे नई सरकार