Inkhabar

कर्नाटक में बोले पीएम मोदी, देश की प्रगति बर्दाश्त नहीं कर पाती है कांग्रेस

बेंगलुरू। प्रधानमंत्री मोदी ने आज दक्षिण कन्नड़ के मुदबिदरी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की प्रगति बर्दाश्त नहीं कर पाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूरी राजनीति बांटो और राज करो पर आधारित है। कर्नाटक की जनता […]

(कर्नाटक में पीएम मोदी की जनसभा)
inkhbar News
  • Last Updated: May 3, 2023 14:44:34 IST

बेंगलुरू। प्रधानमंत्री मोदी ने आज दक्षिण कन्नड़ के मुदबिदरी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की प्रगति बर्दाश्त नहीं कर पाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूरी राजनीति बांटो और राज करो पर आधारित है। कर्नाटक की जनता ने भी कांग्रेस का ये खौफनाक चेहरा देखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में जहां भी लोग शान्ति और प्रगति चाहते हैं, वो सबसे पहले अपने राज्य से कांग्रेस पार्टी को बाहर कर देते हैं।

हमें कर्नाटक को नंबर 1 बनाना है

पीएम मोदी ने कहा कि 10 मई को मतदान होना है। मतदान का दिन बहुत दूर नहीं है, बीजेपी का संकल्प है कि कर्नाटक को नंबर 1 बनाना है। बीजेपी को कर्नाटक में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना है और कर्नाटक को मैन्युफैक्चरिंग सुपर पावर बनाना है। वहीं, कांग्रेस पार्टी भी वोट मांग रही है और कह रही है कि हमारा एक नेता रिटायर होने वाला है, इसलिए आपका वोट चाहिए। कांग्रेस आपका एक वोट इसलिए चाहती है क्योंकि उसे बीजेपी सरकार के फैसलों को, जनहित के योजनाओं और यहां के गरीब लोगों के कल्याण के लिए जो काम किए हैं, उन सबको पलटना है।

कांग्रेस सेना का अपमान करती है

प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि पूरा देश हमारे वीर सैनिकों का आदर करता है, उनका सम्मान करता है लेकिन कांग्रेस हमेशा हमारी सेना का अपमान करती है, हमारे सैनिकों का अपमान करती है। आज पूरी दुनिया भारत में लोकतंत्र और विकास को देख कर उसे सम्मान दे रही है, लेकिन रिवर्स गियर वाली कांग्रेस दुनिया भर में घूम-घूम कर देश को बदनाम कर रही है। जो लोग कर्नाटक में आतंक फैलाने की साजिश में गिरफ्तार होते हैं, कांग्रेस उन्हें बचाने के लिए तुरंत आगे आ जाती है। इतना ही नहीं रिवर्स गियर कांग्रेस ऐसे एंटी-नेशनल लोगों पर दर्ज मुकदमे ना केवल वापस ले लेती है बल्कि उन्हें छोड़ भी देती है।

Karnataka Elections: बीजेपी ने खोला वादों का पिटारा, कहा- चुनाव जीतने पर लागू करेंगे यूनिफॉर्म सिविल कोड