Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • बारातियों ने बारात लाने में की देरी, शर्मिंदा रह गया लड़की का घर ,वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

बारातियों ने बारात लाने में की देरी, शर्मिंदा रह गया लड़की का घर ,वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

शादी के समारोह के दौरान लड़की के मन में ढेरों ख्वाहिशें और भावनाएं उमड़ती हैं। जब तक बारात नहीं आती, तब तक लड़की के दिल में ढेर सारी उमंगें होती हैं। लेकिन अगर बारात देर से पहुंचे, तो मन में कई सवाल और संकोच पैदा हो जाते हैं।

Indian Wedding
inkhbar News
  • Last Updated: December 17, 2024 21:15:36 IST

नई दिल्ली : एक लड़की के लिए उसकी शादी एक अहम और यादगार पल होती है। भारत में बचपन से ही लड़कियों को यह सिखाया जाता है कि शादी के बाद ही उनका अपना घर होता है और शादी के दिन वे नए जीवन की शुरुआत करती हैं। ऐसे में, शादी के समारोह के दौरान लड़की के मन में ढेरों ख्वाहिशें और भावनाएं उमड़ती हैं। जब तक बारात नहीं आती, तब तक लड़की के दिल में ढेर सारी उमंगें होती हैं। लेकिन अगर बारात देर से पहुंचे, तो मन में कई सवाल और संकोच पैदा हो जाते हैं।

इस साल नवंबर से वेडिंग सीजन शुरू हुआ था और अब खरमास के कारण सभी शुभ आयोजन पर विराम लग चुका है। सोशल मीडिया पर इस सीजन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो अलग-अलग वजहों से चर्चा में आए। अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बारात के चार घंटे देर से वेन्यू तक पहुंचने की वजह बताई गई है। यह वीडियो देखकर आप भी चौंक जाएंगे कि बारात आखिर इतनी देर क्यों हुई।

रास्ते में आया एक गर्ल्स हॉस्टल

वीडियो में देखा जा सकता है कि बारात का रास्ता एक सड़क से गुजर रहा था। आमतौर पर बाराती नाचते-गाते हुए वेन्यू तक पहुंचते हैं, लेकिन इस वीडियो में बारातियों को रास्ते में एक गर्ल्स हॉस्टल दिखाई दिया। हॉस्टल की छत पर खड़ी लड़कियां बारातियों के साथ डांस करने लगीं और फिर बाराती वहीं रुक गए, जिससे उन्हें शादी में पहुंचने में चार घंटे की देरी हो गई।

दुल्हन के प्रति सहानुभूति

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, यह वायरल हो गया और लोगों ने दुल्हन के लिए अपनी सहानुभूति जताई। कई लोगों ने लिखा कि बाराती अपनी मस्ती में अक्सर इस तरह की लापरवाही कर देते हैं और वे यह नहीं सोचते कि दुल्हन पक्ष को इससे कितनी परेशानी होती है। वहीं, कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि शादी से पहले लड़कियां तो इतनी मस्ती कर सकती हैं, लेकिन शादी के बाद जिंदगी की जिम्मेदारियों के बोझ में दब जाती हैं।

Read Also :रील बनाने के लिए लड़की ने किया ऐसा घिनौना काम, जिसे जानकर हैरान रह जायेंगे आप

Tags