Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • 123-Feet Long Dosa: 75 शेफ की टीम ने तैयार किया 123 फुट का डोसा, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

123-Feet Long Dosa: 75 शेफ की टीम ने तैयार किया 123 फुट का डोसा, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली। वैसे तो डोसा दक्षिण भारत का प्रमुख व्यंजन है लेकिन इसे पूरे भारत में बेहद पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं ये हर घर में खाया जाने वाले फूड है। यही नहीं इस साउथ इंडिया डिश को दुनिया भर में बड़े ही चाव के साथ खाया जाता है। इतना ही नहीं देश […]

123-Feet Long Dosa
inkhbar News
  • Last Updated: March 20, 2024 20:58:16 IST

नई दिल्ली। वैसे तो डोसा दक्षिण भारत का प्रमुख व्यंजन है लेकिन इसे पूरे भारत में बेहद पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं ये हर घर में खाया जाने वाले फूड है। यही नहीं इस साउथ इंडिया डिश को दुनिया भर में बड़े ही चाव के साथ खाया जाता है। इतना ही नहीं देश में डोसा के आकार और वेराइटी को लेकर लगातार एक्सपेरिमेंट किया जाता रहा है। वहीं अब डोसा लवर्स ने एक नया बैंचमार्क भी सेट कर दिया है। जी हां, हाल ही में रसोइयों के एक ग्रुप ने मिलकर लगभग 123 फीट लंबा डोसा (longest dosa) बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

दुनिया के सबसे बड़े डोसे का वर्ल्ड रिकॉर्ड

दरअसल, एमटीआर फूड्स और लोर्मन किचन इक्विपमेंट्स (MTR 100 years celebration) द्वारा अपनी 100वीं सालगिरह के अवसर पर 123 फीट लंबा डोसा बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने अब तक के सबसे बड़े डोसे का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। बता दें कि 15 मार्च को बेंगलुरु के एमटीआर फैक्ट्री में 75 शेफ ने मिलकर इसे डोसे को बनाया है। शेफ की मानें तो इसे कर पाना आसान नहीं था। डोसा बनाने के दौरान वो 110 बार असफल हुए थे। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानीं और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के सपने को पूरा कर दिखाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Regi Mathew (@chefregimathew)

75 शेफ ने बनाया 123 फुट का Dosa

बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को रेगी मैथ्यू (Regi Mathew) नाम के एक बड़े शेफ द्वारा शेयर किया गया है। जिसमें वो दुनिया के सबसे बड़े डोसा के साथ दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इस काम को अंजाम देने के लिए शेफ ही नहीं, बल्कि होटल मैनेजमेंट से जुड़े कॉलेज एमएस रमैया के कई लोग शामिल रहे। 3 दिन पहले शेयर हुए इस वीडियो पर अब तक 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक आ चुके हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने शेफ और उनकी पूरी टीम को इस अद्भुत कारनामे के लिए बधाई दी है।