Inkhabar

24 साल की लड़की का 38 साल बड़े ‘अंकल’ पर आया दिल, बन गई तीसरी बीबी

Trending News: आज हम आपको ऐसी खबर बताएंगे, जिसे पढ़कर करीना कपूर और सैफ अली खान की याद आ जाएगी। कहा जाता है कि जब सैफ की पहली शादी हुई थी तो समय करीना महज 11 साल की थी। करीना ने सैफ-अमृता की शादी अटेंड भी की थी। कुछ ऐसा ही मामला इंडोनेशिया से सामने […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 21, 2024 10:15:12 IST

Trending News: आज हम आपको ऐसी खबर बताएंगे, जिसे पढ़कर करीना कपूर और सैफ अली खान की याद आ जाएगी। कहा जाता है कि जब सैफ की पहली शादी हुई थी तो समय करीना महज 11 साल की थी। करीना ने सैफ-अमृता की शादी अटेंड भी की थी। कुछ ऐसा ही मामला इंडोनेशिया से सामने आया है। हालांकि यह कहानी और भी ज्यादा मजेदार है।

38 साल बड़े अंकल से प्यार

इंडोनेशिया के इस शादीशुदा जोड़े की उम्र में 38 साल का फासला है। 24 साल की लड़की को अपने से 38 साल बड़े शख्स से प्यार हो गया और उनसे उससे शादी कर ली। अब वो उस शख्स की तीसरी बीबी है। एक दिन पत्नी को अपने पति के दूसरी शादी के एल्बम में अजीब सी जानकारी मिली।

पति की दूसरी शादी की थी अटेंड

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट में छपी खबर के मुताबिक 24 साल की रेनाता फदेइया इंडोनेशिया के बांका आइलैंड की रहने वाली है। उसने अपने से 38 साल बड़े व्यक्ति से शादी कर ली। महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि वो अपने पति की दूसरी शादी में आई थी। उस वक़्त वो सिर्फ 9 साल की थी।

आंटी का भतीजा निकला पति

रेनाता 2009 में अपने पति की दूसरी शादी में शामिल हुई थी और तब वो 9 साल की थी। वहीं अंकल अब उसके तीसरे पति हैं। साल 2019 में उसकी 62 वर्षीय उस शख्स से मुलाकात हुई और 2020 में उसने शादी कर ली। उसका अब एक साल का बेटा भी है। शादी का एल्बम देखने के बाद उसे पता चला कि उसका पति उनकी आंटी के भतीजे हैं।

 

दाल-रोटी का ऑर्डर करने पर मिलता था ऐसा चीज़…. पढ़कर उड़ जाएंगे आपके होश