Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • लड़के को नहीं पसंद था लड़की का डॉगी, लड़की ने किया शादी से इनकार

लड़के को नहीं पसंद था लड़की का डॉगी, लड़की ने किया शादी से इनकार

दहेज के लिए शादी का टूटना, लड़की पसंद नहीं आने पर शादी का टूटना, लड़के के शराबी होने पर शादी का टूटना तो आपने बहुत सुना होगा, लेकिन बैंगलुरू में जो शादी टूटी है वह एक डॉगी की वजह से टूटी है.

Dogie, Bengaluru, refused to marry, whatsaap, chat
inkhbar News
  • Last Updated: September 13, 2016 18:19:24 IST
बैंगलुरू. दहेज के लिए शादी का टूटना, लड़की पसंद नहीं आने पर शादी का टूटना, लड़के के शराबी होने पर शादी का टूटना तो आपने  बहुत सुना होगा, लेकिन बैंगलुरू में जो शादी टूटी है वह एक डॉगी की वजह से टूटी है.
 
इनख़बर से जुड़ें | एंड्रॉएड ऐप्प | फेसबुक | ट्विटर
 
रिपोर्ट के मुताबिक बैंगलुरू में एक लड़की की शादी होने वाली थी. शादी से पहले लड़का-लड़की वॉट्सऐप पर चैट कर रहे थे. इसी दौरान लड़के ने लड़की से उसकी पसंद के बारे में पूछा तो लड़की ने कहा वह अपने डॉगी से बहुत प्यार करती है और शादी के बाद डॉगी को साथ लेकर ही आएगी.
 
बस इतनी सी बात पर दोनों में काफी देर बहस हुई. अंत में लड़की ने शादी करने से मना कर दिया. हैरानी वाली बात यह है कि दोनों के बीच हुई चैट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लड़की की लोग तारीफ भी कर रहे हैं. 
 
लड़की का कहना है कहना है, ‘मेरे माता-पिता ने कहा था कि लड़का बहुत अच्छा है. वह तुम्हे बहुत खुश रखेगा, लेकिन मैंने बातचीत की तो पता चला कि वह अपनी चीजों को मेरे ऊपर थोप रहा है. हालांकि मेरे इस फैसले से मेरे मम्मी-पापा काफी नाराज हैं.’

Tags