Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • तोड़कर कर लाओ ‘व्हेल मछली’ के दांत और ले जाओ ‘मनचाही दुल्हनिया’

तोड़कर कर लाओ ‘व्हेल मछली’ के दांत और ले जाओ ‘मनचाही दुल्हनिया’

शादी से पहले हर लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से उसके लिए चांद तारे तोड़कर लाने की बात कहते है, क्योंकि प्यार में एक इंसान से कुछ भी करा सकता है. आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लड़के को शादी करने के लिए व्हेल मछली का दांत तोड़ना पड़ता है और अगर वो ऐसा कर लेता है तो उसे मनचाही लड़की मिल जाती है.

Whale teeth breaking wedding tradition in Fiji
inkhbar News
  • Last Updated: January 1, 2017 05:59:59 IST
नई दिल्ली. शादी से पहले हर लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से उसके लिए चांद तारे तोड़कर लाने की बात कहते है, क्योंकि प्यार में एक इंसान से कुछ भी करा सकता है. आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लड़के को शादी करने के लिए व्हेल मछली का दांत तोड़ना पड़ता है और अगर वो ऐसा कर लेता है तो उसे मनचाही लड़की मिल जाती है. 
 
 
यह सुनने में आपको अटपटा जरूर लग रहा होगा लेकिन यह सच है. दरअसल, यह अनोखी परंपरा फिजी में तबुआ नाम से निभाई जाती है. यहां लड़के  को शादी करने के लिए व्हेल मछली के मुंह से दांत तोड़कर दुल्हन के पिता को देना पड़ता है.
 
 
इसके बाद ही उसकी शादी मनचाही लड़की से हो पाती है और अगर वो ऐसा नहीं कर पाता है कि उसे मनचाही लड़की नहीं मिल पाती है.
 
 
बता दें कि व्हेल उन मछलियों में से एक है जो सबसे गहरे पानी में रहती है. इसके बावजूद भी तबुआ नाम की यह परंपरा यहां के लोग आज भी निभा रहे हैं. उनके अनुसार सच्चे प्यार की अभिव्यक्ति तभी हो पाती है जब लड़का समुद्र में सैकड़ों फीट गहराई में जाकर दुनिया के सबसे बड़ी मछली का दांत तोड़ लाए. इसके बाद घरवाले खुशी-खुशी उनकी शादी करा देते हैं.
 

Tags