Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • अमेरिका के किसान अपने गाय के पेट में एक बड़ा सा छेद कर देते हैं, मगर वजह मजेदार है

अमेरिका के किसान अपने गाय के पेट में एक बड़ा सा छेद कर देते हैं, मगर वजह मजेदार है

नई दिल्ली:  गाय हमारे देश में सिर्फ पालतू पशु ही नहीं, बल्कि बहुत बड़ी आबादी के आस्था का प्रतीक भी है. इसलिए गायों के साथ भारत में ज्यादा कुछ प्रयोग देखऩे को नहीं मिलते. मगर एक देश में गायों के साथ एक ऐसा अनोखा प्रयोग किया जा रहा है, जिसे जान आप हैरत में पड़ […]

US Farmers, Giant Holes, Cows stomach, scientists,  Experiment with cows, World news, India News
inkhbar News
  • Last Updated: April 9, 2017 11:15:24 IST
नई दिल्ली:  गाय हमारे देश में सिर्फ पालतू पशु ही नहीं, बल्कि बहुत बड़ी आबादी के आस्था का प्रतीक भी है. इसलिए गायों के साथ भारत में ज्यादा कुछ प्रयोग देखऩे को नहीं मिलते. मगर एक देश में गायों के साथ एक ऐसा अनोखा प्रयोग किया जा रहा है, जिसे जान आप हैरत में पड़ जाएंगे. दरअसल, दुनिया के कुछ किसान अपने गाय की तबीयत जानने और उन्हें लंबी उम्र देने के लिए उसके पेट में एक बड़ा सा छेद कर देते हैं. मैं जानता हूं कि आप इस बात से हैरानी जताएंगे, मगर ये बात सौ फीसदी सच है.
 
Inkhabar
 
अमेरिका में हो रहा है ये अनोखा प्रयोग: 
बताया जा रहा है कि अमेरिका में गाय की आयु बढ़ाने और उसके शरीर का हाल जानने के उद्देश्य से उसके शरीर में बड़ा सा छेद कर दिया जाता है. अगर आप इतना जानने के बाद ये सोच रहे हैं कि ये गायों के प्रति किसी क्रूरता से कम नहीं है, तो जरा ठहर जाइये. दरअसल, कई शोधों से ये बात साबित हो चुका है कि गाय के पेट में बड़ा सा छेद करने से उसे नुकसान नहीं होता, बल्कि फायदा ही होता है. इसके अलावा ये भी साबित हो चुका है कि इससे गाय की उम्र और अधिक बढ़ जाती है.
 
गायों के पेट में किसान करते हैं बड़ा सा छेद: 
दरअसल, आजकल पूरी दुनिया में ऑर्गेनिक किसानी का चलन बढ़ रहा है. इसलिए ऑर्गेनिक डेयरी किसान इस प्रयोग को पूरी तरह से सार्थक मान रहे हैं. बड़े छेद वाला गाय आजकल सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है. गाय के पेट में अजीब दिखऩे वाले इस सुराख को देखकर लोग अचंभित हो रहे हैं. मगर बताया जा रहा है कि गाय के अंदरूनी भाग के बारे में जानना कभी-कभी डॉक्टरों के लिए मुश्किल हो जाता है. इसलिए कहा ये जा रहा है कि गाय के पेट के बारे में जानकारी जुटाने के लिहाज से ये सुराख अत्यंत कारगर साबित हो रहा है.
 
गायों के लिए फायदेमंद मानते हैं विशेषज्ञ:
रिपोर्ट की मानें, तो गाय के पेट में सबसे पहले एक सुरखा किया जाता है और उसके बाद उसे एक प्लास्टिक के रिंग से बंद कर दिया जाता है और इस सर्जरी के एक महीने के अंदर गाय पूरी तरह से ठीक हो जाती है. 
 
वैज्ञानिक गाय के पेट में इस बड़े छेद को गाय के लिए फायदेमंद मान रहे हैं. उनका मानना है कि इससे गाय के पाचन क्रिया के साथ-साथ प्रजनन क्रिया की सारी जानकारी अच्छे से प्राप्त हो जाती हैं. इस छेद के जरिये ये जानने में आसानी होती है कि गाय के पेट में खाना अच्छे से पच रहा है या नहीं. 
 
Inkhabar
 
इस सुराखों के ये भी फायदे बताये जा रहे हैं कि गाय के पेट में किसी तरह की परेशानी होने पर उसके पेट में सीधे छेद के द्वारा दवा दे दी जाती है. साथ ही पेट में किसी तरह की गड़बड़ी होने पर डॉक्टर हाथ डालकर गाय के पेट को खुद ही साफ कर लेते हैं.
 
पाचन और प्रजनन प्रक्रिया में होता है सहायक: 
खास बात ये है कि पेट में रिंग के जरिये खुद किसान ऊभी ये देख पाते हैं कि गाय के पेट में खाना ठीक से पच रहा है या नहीं. इसके अलावा किसान को ये भी पता चलता रहता है कि गाय कौन सा खाना बेहतर तरीके से पचा लेती है और कौन सा खाना उसके पाचन क्रिया में दिक्कत पैदा करती है. 
 
हालांकि, इस नये प्रयोग का कुछ लोग विरोध भी कर रहे हैं. कुछ लोग इसे गाय की प्राकृतिक अवस्था से खिलवाड़ भी मान रहे हैं. अगर आपने अब तक इस तरह के गायों और प्रयोग को नहीं देखा, तो इस वीडियो को एक बार ज़रूर देखें.
 

Tags