Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • PHOTOS: फिलीपिंस के बीच पर पड़ी ये ‘डेड व्हेल’ हमसे कुछ कहना चाहती है…

PHOTOS: फिलीपिंस के बीच पर पड़ी ये ‘डेड व्हेल’ हमसे कुछ कहना चाहती है…

नई दिल्ली:  हमारी गलतियों का शिकार बेचारे समुद्री जीवों को होना पड़ रहा है. आय दिन व्हेल मछलियों के मरने की खबरें आ रही है. बीते दिनों भी सैकड़ों मरी हुई व्हेल मछलियों की खबरों ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया था. सच कहूं तो अगर लगातार व्हेल मछलियां मरती जा रही […]

Dead Whale,  Whale Fish, Philippines, Ocean Pollution, Plastic Wastes, Greenpeace, Dentsu Jayme Syfu, Increasing Awareness, Getting Out Of Control, World News, Khabar Zara hatkar
inkhbar News
  • Last Updated: May 16, 2017 15:10:55 IST
नई दिल्ली:  हमारी गलतियों का शिकार बेचारे समुद्री जीवों को होना पड़ रहा है. आय दिन व्हेल मछलियों के मरने की खबरें आ रही है. बीते दिनों भी सैकड़ों मरी हुई व्हेल मछलियों की खबरों ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया था. सच कहूं तो अगर लगातार व्हेल मछलियां मरती जा रही हैं, तो इसकी मुख्य वजह है समुद्री प्रदूषण.
 
Inkhabar
 
हम जिस तरह से समुद्र को गंदा कर रहे हैं, उसमें प्लास्टिक और कुड़े-कचरों का प्रवाह कर रहे हैं, उससे समुद्री जीवों की जिंदगी खतरें में है. 
 
Inkhabar
 
समुद्री प्रदूषण को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए ग्रीनपीस और डेंटसू जाइम साइफू ने एक साझा अभियान चलाया है. और फिलीपिंस के बीच पर एक व्हेल मछली के आकार का स्कल्पचर बनाया है, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है. 
 
Inkhabar
 
बता दें कि पिछले साल यूरोप में बीच के तट पर करीब 30 मरी हुई व्हेल मछलियां पाई गई थी. उनमें से एक फिलीपिंस का बीच भी शामिल था. 
 
Inkhabar
 
संस्था की क्रियेटिव टीम और स्थानीय कलाकारों ने मिलकर 73 x 10 फीट का एक आर्टिफिशियल डेड व्हेल मछली बनाया है. इसे प्लास्टिक बैग्स, बोतलों और प्लास्टिक कंटेनर्स से मिलाकर बनाया गया है. आर्टिफिशियल डेड व्हेल को ऐसा रूप दिया गया है कि लोग इसे देखते ही दो पल के लिए सोचने पर मजबूर जरूर हो जाएंगे.
 
Inkhabar
 
इस डेड व्हेल के स्कल्पचर को 11 मई के दिन समुद्री बीच पर रखा गया, ताकि लोग इसे देखकर समुद्री प्रदूषण के प्रति जागरुक हो सके. जैसे ही इसकी तस्वीरें अपलोड की गईं, ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 
 
Inkhabar
 
सोशल मीडिया पर तो लोग इसे रियल डेड व्हेल भी मान रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस प्रयोग के पीछे लोगों को समुद्र और समुद्री जीवों के प्रति जागरुक करना है.
 
Inkhabar
 
इससे लोगों में जबरदस्त प्रभाव देखने को मिल रहा है. लोग इसे न सिर्फ शेयर कर रहे हैं, बल्कि इनकी हालत पर सोचने पर भी मजबूर हो रहे हैं. 

Tags