Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • जब 22 वर्षीय शख्स के पेट से डॉक्टरों ने निकाला 30 इंच और 13 किलो का आंत तो…

जब 22 वर्षीय शख्स के पेट से डॉक्टरों ने निकाला 30 इंच और 13 किलो का आंत तो…

डॉक्टरों ने एक ऐसा ऑपरेशन किया है, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे. एक शख्स अपनी पेट की समस्या से पेरशान था, मगर उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर उसके पेट में हुआ क्या है, लेकिन जब उसका ऑपरेशन किया गया और पेट से जो चीज़ बाहर सामने आई, वो दंग कर देने वाला था.

Surgeons, Doctors, 30 inches of mans bowel, congenital condition, hirschsprung disease, China, World News, India News
inkhbar News
  • Last Updated: June 11, 2017 13:39:47 IST

नई दिल्ली : डॉक्टरों ने एक ऐसा ऑपरेशन किया है, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे. एक शख्स अपनी पेट की समस्या से पेरशान था, मगर उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर उसके पेट में हुआ क्या है, लेकिन जब उसका ऑपरेशन किया गया और पेट से जो चीज़ बाहर सामने आई, वो दंग कर देने वाला था. 

दरअसल, चीन में एक काफी दुर्लभ स्थिति के बाद जब डॉक्टरों ने इस शख्स का ऑपरेशन किया, तो उसके पेट से 30 इंच लंबा आंत निकला. मनुष्यों के आंत के 30 इंच निकाल देता है, जिससे 22 साल से अधिक तक का निर्माण करने के लिए कब्ज पैदा होती है. बताया जा रहा कि इस शख्स को बचपन से ही खाने-पीने में दिक्कत हो रही थी. 
 
हालांकि, इस मरीज का नाम सामने नहीं आया है. इस हैरान करने वाले ऑपरेशन को 10 डॉक्टरों की टीम ने अंजाम दिया है. इस ऑपरेशन में जो रिपोर्ट सामने आई है, उसे देखकर डॉक्टर्स का कहना था कि अगर इस बड़े आकार के आंत को समय रहते बाहर नहीं निकाला जाता, तो इससे मरीज की मौत तुरंत ही निश्चित थी. 
 
हैरान करने वाली बात ये है कि ये आंत न सिर्फ आकार में 30 इंच बड़ा था, बल्कि वजन में भी ये आंत करीब 13 किलो का था. डॉक्टरों का दावा है कि आज तक जितने भी पेट से ट्यूमर निकले हैं, उनमें ये सबसे भारी और बड़ा है. बता दें कि 3 से 4 घंटे तक इसकी सर्जरी चली थी.
 
Inkhabar
 
बताया जा रहा है कि इस शख्स को ये जन्मजात रोग था. इसेहिर्स्चस्प्रुंग रोग कहा जाता है, जिसे “एचडी” के नाम से भी जाना जाता है. बता दें कि इस मरीज का ऑपरेशन सफल रहा है और वह अब सुरक्षित है. हालांकि, उसके नाम को सार्वजनिक नहीं किया गया है. 

Tags