Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • शादी के लिए गर्लफ्रेंड ने बोला ‘हां’ तो ब्वॉयफ्रेंड ने 100 फीट ऊंची पुल से लगा दी छलांग और फिर…

शादी के लिए गर्लफ्रेंड ने बोला ‘हां’ तो ब्वॉयफ्रेंड ने 100 फीट ऊंची पुल से लगा दी छलांग और फिर…

प्यार न मिलने पर मौत को गले लगाने की कई कहानियां आपने सुनी होगी लेकिन जापान में 32 साल के इस लड़के पर प्यार पाने की खुशी इतनी भारी पड़ गई कि इस चक्कर में मौत हो गई.

Japanese man, World News, India News, Miyako and Irabu islands, Irabu Bridge, GirlFriend, BoyFriend
inkhbar News
  • Last Updated: September 6, 2017 13:33:25 IST
टोक्यो: प्यार न मिलने पर मौत को गले लगाने की कई कहानियां आपने सुनी होगी लेकिन जापान में 32 साल के इस लड़के पर प्यार पाने की खुशी इतनी भारी पड़ गई कि इस चक्कर में मौत हो गई.
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान के रहने वाला यह लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को घुटने पर टेक कर, रिंग के साथ शादी के लिए प्रपोज करता है और जैसी ही गर्लफ्रेंड उसकी प्रपोजल को स्वीकार करती है वैसे ही लड़का पुल के रेलिंग से छलांग लगा दी.
 
अंग्रेजी पॉर्टल मीड डे के मुताबिक ये दुर्भाग्यवश है कि लड़का अपनी शादी को लेकर इतना खुश था कि इसी चक्कर में उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह समुद्र में 100 फीट नीचे गिर गया. बता दें कि ये पुल मियको और इराबू आयलैंड को जोड़ता है. ये पुल 2.1 माइल लंबा है. साथ ही ये जापान का सबसे लंबा पुल है.
 
क्या है पूरा मामला
लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को कहा कि कहीं घूमने चलते है वहां बहुत अच्छा व्यू देखने को मिलता है. मस्ती करने के लिए दोनों उस पुल की तरफ घूमने गए. लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को यह भी कहा था कि वह आज उसे सरप्राइज देगा.
 
 
दोनों काफी देर पुल पर घूमे जिसके बाद लड़का ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया फिर क्या था गर्लफ्रेंड ने भी खुश होकर शादी के लिए हां कह दी लेकिन खुशी में लड़का इतना पगला हो गया कि वह पुल के नीचे कुद गया.
 
 
लड़के के छलांग लगाते ही गर्लफ्रेंड ने इंमरजेंसी कॉल किया, जिसके बाद रेसक्यू टीम मौके पर पहुंची. काफी खोजने और जांच-पड़ताल करने के 7 घंटे के बाद लड़के की बॉडी को समुंद्र से निकाला गया. पुलिस के मुताबिक ये लड़का ने प्रपोज करने से पहले काफी शराब पीया हुआ था. बता दें कि अभी तक लड़के का नाम का पता नहीं चल पाया है.
 

Tags