Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • शौच कर रहे युवक को 16 फीट लंबे अजगर ने दबोचा और फिर… Video देखिए थम जाएंगी सांसे

शौच कर रहे युवक को 16 फीट लंबे अजगर ने दबोचा और फिर… Video देखिए थम जाएंगी सांसे

भोपाल। मध्य प्रदेश के जबलपुर से रौंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। दरअसल झाड़ियों के पीछे शौच कर रहे युवक को वहां पर पहले से मौजूद अजगर ने पकड़ लिया। युवक ने लाख कोशिश की कैसे भी वो अजगर के शिकंजे से बच जाए लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। इसके बाद […]

युवक को 16 फिट लंबे अजगर ने दबोचा
inkhbar News
  • Last Updated: July 25, 2024 08:39:59 IST

भोपाल। मध्य प्रदेश के जबलपुर से रौंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। दरअसल झाड़ियों के पीछे शौच कर रहे युवक को वहां पर पहले से मौजूद अजगर ने पकड़ लिया। युवक ने लाख कोशिश की कैसे भी वो अजगर के शिकंजे से बच जाए लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। इसके बाद वह जोर जोर से चिल्लाने लगा। ग्रामीणों ने जब उसकी आवाज सुनी तो भागे भागे आए। वहां का नजारा देखकर सबके होश उड़े हुए थे।

क्या है पूरा मामला

घटना मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के कल्याणपुर गांव का है। यहां एक व्यक्ति को शौच करने के दौरान अजगर ने दबोच लिया। युवक झाड़ियों के पीछे बैठा था। तभी करीब 16 फुट लंबे अजगर ने उसे अपने शिकंजे में ले लिया। व्यक्ति छटपटा रहा था लेकिन उसने नहीं छोड़ा। जान पर बनता देखकर युवक ने चिल्लाना शुरू कर दिया।

गले को जकड़ लिया

उसकी शोर सुनने के बाद वहां पर आसपास के लोग पहुंचे। हालांकि वहां का नजारा देख सभी की सांसे थम गई थी। ग्रामीणों ने लाठी और डंडों से अजगर पर हमला कर दिया।ताबड़तोड़ लाठियों के वार से अजगर मर गया और उसकी पकड़ ढीली हो गई, तब जाकर युवक की जान बच पाई। शख्स ने बताया कि अजगर ने उसके पैरों और गर्दन को जकड़ लिया था। इस वजह से वह छूट नहीं पा रहा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे देखकर लोगों को हैरानी हो रही है।