Inkhabar

6 वर्ष की उम्र से लापता बच्चा 79 साल बाद वापस लोटा अपने घर

नई दिल्ली : अमेरिका से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। 73 साल पहले एक बच्चा वेस्ट ओकलैंड, कैलिफोर्निया के पार्क से गायब हो गया था, जो अब वापस लौट आया है। उस वक्त लुइस अरमांडो अल्बिनो की उम्र 6 वर्ष थी। घर के पास बने पार्क में अपने 10 वर्षीय भाई रोजर […]

6 वर्ष की उम्र से लापता बच्चा 79 साल बाद वापस लोटा अपने घर
inkhbar News
  • Last Updated: September 23, 2024 16:14:00 IST

नई दिल्ली : अमेरिका से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। 73 साल पहले एक बच्चा वेस्ट ओकलैंड, कैलिफोर्निया के पार्क से गायब हो गया था, जो अब वापस लौट आया है। उस वक्त लुइस अरमांडो अल्बिनो की उम्र 6 वर्ष थी। घर के पास बने पार्क में अपने 10 वर्षीय भाई रोजर के साथ खेल रहा था, तभी एक महिला ने चॉकलेट खिलाने का लालच देकर लुइस को अपने साथ लेकर चली गई। घटना 21 फरवरी 1951 की है। ऐसे में लुइस अब बच्चा से बुजुर्ग हो गया है।

इसके बाद लुइस वापस नहीं लौटा। पुलिस ने लुइस को खोजने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सेना के जवानों ने इलाका छान मार, फिर भी नहीं मिला। इसके बाद FBI को भी जांच दी गई, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। इस बीच, बेटे से मिलने की आस लगाए लुइस की मां की 92 साल की उम्र में मृत्यु हो गई। वह अपने बेटे को खोजने की हर संभव कोशिश कर रही थीं। साल 2005 में उनकी मौत हो गई।

भतीजी ने खोज रखी जारी

इसके बाद लुइस की 63 साल की भतीजी एलिडा एलेक्विन ने तलाश जारी रखी। एलिडा के मुताबिक, उसे लगता था कि उसके चाचा अभी जिंदा हैं। परिवार के लोग उनके बारे में बात करते थे। घर में हमेशा उनकी एक फोटो लगी रहती थी। एलिडा एलेक्विन ने डीएनए परीक्षण और पुराने अखबारों की कटिंग को इकट्ठा करना शुरू किया और जांच एजेंसियों की मदद ली। साल 2020 में ऑनलाइन डीएनए परीक्षण करने के बाद एलिडा का DNA एक शख्स से 22 प्रतिशत मिल गया। एलिडा को लगा कि उनकी खोज खत्म हो गई, लेकिन जब एलिडा ने शख्स से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की तो कोई जवाब ही नहीं मिला। इससे वह निराश हो गई।

कैसे ढूंढ निकाली भतीजी ने चाचा को ?

ऑकलैंड पब्लिक लाइब्रेरी में एक दिन एलिडा को लुइस की एक फोटो दिखी, जो एकदम उनके चाचा जैसी ही थी। वह तुरंत उनसे मिलने पहुंच गई। पता चला कि ये उनके चाचा ही हैं। वह घर लेकर आई, जहां लुइस की बड़े भाई से मुलाकात हुई। लुइस बड़ी देर तक अपने भाई को पकड़कर बैठे रहे। गले लगाया और बहुत सारी बातें की। लुइस की उम्र अब 79 साल हो चुकी है और पिता ही नहीं दादा भी बन चुके हैं। लुइस अल्बिनो अब एक सेवानिवृत्त फायरफाइटर और मरीन कॉर्प्स अनुभवी हैं, जिन्होंने वियतनाम में दो दौरे किए हैं। वहीं, लुइस के बड़े भाई रोजर की पिछले महीने 82 वर्ष की आयु में कैंसर से मृत्यु हो गई।

 

यह भी पढ़ें :-

OMG! मरने के बाद इस महिला ने किया ‘आत्मा का सफर’, पुनर्जन्म की ये कहानी रौंगटे खड़े कर देगी