Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • पाकिस्तान से भारत आया परिवार, शादी के लिए ढूंढा हिंदुस्तानी दूल्हा, जानें अपने देश में क्यों नहीं किया बेटी का रिश्ता

पाकिस्तान से भारत आया परिवार, शादी के लिए ढूंढा हिंदुस्तानी दूल्हा, जानें अपने देश में क्यों नहीं किया बेटी का रिश्ता

राजस्थान के जोधपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सरहद पार से एक परिवार अपनी बेटी का रिश्ता लेकर यहां आया है। बताया जा रहा है कि एक परिवार अपनी बेटी की शादी करने के लिए राजस्थान के जोधपुर में पड़ोसी देश पाकिस्तान से आया है।

family came to India
inkhbar News
  • Last Updated: January 22, 2025 13:16:02 IST

नई दिल्ली: राजस्थान के जोधपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सरहद पार से एक परिवार अपनी बेटी का रिश्ता लेकर यहां आया है। बताया जा रहा है कि एक परिवार अपनी बेटी की शादी करने के लिए राजस्थान के जोधपुर में पड़ोसी देश पाकिस्तान से आया है। दुल्हन के परिवार का कहना है कि उनके ज्यादातर सदस्यों की शादी भारत में हुई है।

बेटी की शादी भारत में हुई तय

जानकारी के अनुसार दुल्हन का नाम मीना सोढ़ा है और उनके पिता का नाम गणपत सिंह सोढा है, जबकि माता का नाम डिम्पल भाटी है। दुल्हन के पिता गणपत सिंह सोढ़ा का कहना है कि- पाकिस्तान में अधिक लोग उनके गोत्र के हैं। इसी कारण से वह वहां पर अपनी बेटी की शादी नहीं कर पा रहे हैं और वीजा लेकर भारत आना पड़ता है और यहीं पर शादी करनी होती है। बताया जा रहा है कि बुधवार को बारात दुल्हन को लेने के लिए जैसलमेर से जोधपुर पहुंचेगी। गणपत सिंह सोढ़ा ने आगे बताया कि- 2013 में उनके बड़े भाई लाल सिंह सोढ़ा भारत आए थे और वह फिलहाल भारत में व्यवसाय करते हैं।

पढ़ाई यहीं से हुई

दुल्हन के पिता गणपत सिंह सोढ़ा का कहना है कि-मैंने भी 2022 में भारत आने का फैसला किया और अपनी बेटी की शादी यहीं करने का निर्णय लिया। मीना सोढ़ा ने बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई जोधपुर के कमला नेहरू महिला महाविद्यालय से पूरी की है और उन्हें भारत और पाकिस्तान में कोई खास अंतर नजर नहीं आता। उन्होंने कहा, यहां आने में थोड़ा डर तो लगता है, परंतु भारत आने के बाद सब बड़ा अच्छा लगता है। मेरी पढ़ाई भी भारत से ही हुई है।

भारत काफी अच्छा है

वहीं दुल्हन की मां डिम्पल भाटी का कहना है कि- भारत के लोग और पूरा भारत का माहौल काफी अच्छा है। हम सभी पिछले 10 साल से भारत और पाकिस्तान के बीच यात्रा कर रहे हैं। गणपत सिंह सोढ़ा ने कहा कि पाकिस्तान से भारत आने में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा, सीधी कोई ट्रेन या प्लेन भारत नहीं आता। यहां आने के लिए हमें वीजा और वीजा एक्सटेंशन में भी समस्या आती है। मुनाबाव से होकर ट्रेन भी बंद है, जिसके कारण थोड़ी मुश्किल होती है।

Also Read…

शादी के दिन दूल्हें ने कर दी ऐसी चीज की डिमांड, सुनकर दुल्हन को आया हार्ट अटैक, फिर जो हुआ..

Tags

pakistan