Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • बेटे की गर्लफ्रेंड को बाप दे बैठा दिल, फिर हुआ कुछ ऐसा कि कोर्ट ने सुना दी मौत की सजा

बेटे की गर्लफ्रेंड को बाप दे बैठा दिल, फिर हुआ कुछ ऐसा कि कोर्ट ने सुना दी मौत की सजा

सोशल मीडिया से अक्सर कई हैरान कर देने वाले मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला चीन से भी सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने ही बेटे की गर्लफ्रेंड को दिल दे बैठा और उससे शादी रचा ली।

father fell in love
inkhbar News
  • Last Updated: January 8, 2025 11:36:51 IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया से अक्सर कई हैरान कर देने वाले मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला चीन से भी सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने ही बेटे की गर्लफ्रेंड को दिल दे बैठा और उससे शादी रचा ली। चीन के लियू लियांगहे नामक शख्स बैंक ऑफ चाइना के पूर्व चेयरमैन रह चुका है और उस पर कई विवादित मामल दर्ज हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि कोर्ट ने उन्हें मौत की सजा दी।

पद का दुरुपयोग किया

जानकारी के अनुसार लियांगहे पर आरोप है कि उसने अपने पद का दुरुपयोग किया है। इसी कारण से उस पर रिश्वत लेने और अवैध लोन बांटने के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई थी, हालांकि यह सजा दो साल के लिए निलंबित कर दी गई है। लेकिन इसके अलावा, वह एक और मामले को लेकर चर्चा में हैं, जिसे जानकर हर कोई हैरान है।

बेटे की गर्लफ्रेंड से हुआ प्यार

बता दें कि लियांगहे एक बेटा है और वह उससे शादी करना चाहता था। बेटे ने अपनी गर्लफ्रेंड को पिता से मिलवाया, परंतु लियांगहे खुद अपने बेटे की प्रेमिका से इश्क कर बैठा और उसने बेटे से कहा कि वह लड़की उसके लायक नहीं है, क्योंकि वह गरीब क्षेत्र से आती है और केवल धन-दौलत में दिलचस्पी रखती है। इस दबाव के बाद, बेटे ने अपनी गर्लफ्रेंड से रिश्ता तोड़ दिया।

लड़की से शादी

अपने बेटे की लियांगहे ने किसी और लड़की से शादी करवा दी और इसके बाद खुद अपने बेटे की पूर्व गर्लफ्रेंड के साथ नजदीकियां बढ़ाने लगा। इसके कुछ ही समय बाद लियांगहे ने लड़की को महंगे उपहार भेजे और उसे शादी का प्रस्ताव भेजा। इस प्रस्ताव को लड़की ने स्वीकार कर लिया और फिर दोनों ने शादी कर ली। अब, लियांगहे की पूर्व बहू उसके बेटे की सौतेली माँ बन गई।

रिश्ते में आई दरार

लियांगहे के बेटे को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसे काफी ठेस पहुंची और वह गहरे सदमे में चला गया। उसे इस बात को लेकर काफी मानसिक आघात हुआ और हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह घटना न केवल पारिवारिक रिश्तों को उलझा देती है, बल्कि समाज में भी एक गहरी चिंता का विषय बन जाती है।

इसलिए मिली सजा

कुछ दिनों बाद लियांगहे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे और उन्हें नवंबर 2023 में मौत की सजा सुनाई गई। इस तरह की घटनाएं पारिवारिक संबंधों को शर्मसार करने के साथ-साथ इस बात को भी दर्शाती हैं कि किस तरह एक व्यक्ति अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए परिवार के रिश्तों और उनकी खुशियों को दांव पर लगा दिया।

Also Read…

छत से धक्का दे दूंगी…पति का चेहरा काला पड़ा तो पत्नी ने दी मारने की धमकी, रोते बिलखते लगाई मदद की गुहार

Tags