Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • विदेशी शख्स ने अनोखे स्टाइल में बनाया बिहारी खाना, लोगों की बढ़ गई डिमांड, कहा लिट्टी चोखा बनाओ….

विदेशी शख्स ने अनोखे स्टाइल में बनाया बिहारी खाना, लोगों की बढ़ गई डिमांड, कहा लिट्टी चोखा बनाओ….

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक विदेशी शख्स के खाना बनाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शख्स ने खाने में बिहार का प्रसिद्ध खाना बनाया है। वीडियो देखने के बाद लोगों की शख्स से खाने को लेकर डिमांड बढ़ गई है। लोग शख्स को बिहार का एक और सबसे ज्यादा प्रसिद्ध खाना […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: July 24, 2024 13:27:34 IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक विदेशी शख्स के खाना बनाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शख्स ने खाने में बिहार का प्रसिद्ध खाना बनाया है। वीडियो देखने के बाद लोगों की शख्स से खाने को लेकर डिमांड बढ़ गई है। लोग शख्स को बिहार का एक और सबसे ज्यादा प्रसिद्ध खाना लिट्टी चोखा बनाने की बात कह रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों ने वायरल वीडियो पर शख्स के खाने की काफी तारीफ भी की है।

विदेशी शख्स ने बनाई बिहारी डिश

सोशल मीडिया पर आए दिन अलग अलग तरीकों के साथ खाना बनाने वीडियो वायरल होते रहते हैं। ये वीडियो लोगों को कभी पसंद आते हैं तो कभी लोग इन वीडियो की निंदा करते हुए नजर आते हैं। परंतु विदेशी शख्स के वीडियो ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। लोग खुल कर शख्स की की तारीफ कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि विदेशी शख्स बिहारी स्टाइल में दाल-भात और आलू की भुजिया बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में शख्स सरसों के तेल में सबसे पहले आलू के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर फ्राई करता है। इसके बाद उसमें देसी मसाले डालता है। इसके बाद शख्स दाल में तड़का लगाने की तैयारी करता है और तड़के के लिए जीरा, प्याज, हींग, लाल मिर्च और लहसुन को हल्का भूनाता है और फिर मजेदार स्टाइल में दाल में तड़का लगाता है। सारा खाना बन जाने के बाद एक थाली में चावल, दाल और आलू की भुजिया परोसता है। वीडियो में शख्स द्वारा बनाए गए खाने को देखकर ही लग रहा है कि यह काफी स्वादिष्ट होगा।

सामने आए लोगों के रिएक्शन

जानकारी के अनुसार इस वीडियो को विदेशी ब्लॉगर ने सोशल मीडिया पर @plantfuture नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक भी किया है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वीडियो पर कई लोग कमेंट कर के अपनी-अपनी प्रतिक्रिया सामने रख रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर के लिखा है कि जो आपने बनाया है वह बिहार का सबसे अच्छा और मनपसंद खाना हैं। इसके अलावा एक और यूजर ने कमेंट कर के लिखा है कि आप एक बार झारखंडी खाना बनाने का कोशिश करे। इसके साथ ही एक महिला ने तो ब्लॉगर को शादी के लिए प्रपोज भी कर डाला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JAKE DRYAN (@plantfuture)

Also Read…

पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा होती है आयरन की कमी, जानिए पीछे की वजह