Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • लोकल ट्रेन में लड़की ने किया अश्लीलता का नंगा नाच, लटके झटके देख भड़के लोग

लोकल ट्रेन में लड़की ने किया अश्लीलता का नंगा नाच, लटके झटके देख भड़के लोग

मुंबई की लोकल ट्रेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की ने सारी हदें पार कर दी हैं। लड़की ने स्कूल ड्रेस को मॉडर्न बनाकर पहना है और ट्रेन में अश्लील हरकतें कर रही है।

Girl obscene act in mumbai local train
inkhbar News
  • Last Updated: January 10, 2025 15:31:15 IST

नई दिल्ली। युवाओं के ऊपर रातों रात फेमस होने का भूत इस कदर सवार है कि वे बदतमीजी की सभी हदें पार कर रहे हैं। मुंबई की लोकल ट्रेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की ने सारी हदें पार कर दी हैं। लड़की ने स्कूल ड्रेस को मॉडर्न बनाकर पहना है और ट्रेन में अश्लील हरकतें कर रही है। बेशर्मी और अश्लीलता की सारी सीमाओं को पार करते हुए वे ऐसी-ऐसी हरकतें करते हैं, जिसे देखने के बाद किसी का भी खून खौल जाएं। आसपास के यात्री उसे चुपचाप देख रहे हैं।

देखें वीडियो

इस वीडियो को ट्विटर पर @Knight491656903 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अबतक 12 हजार लोगों ने देखा है। 3 सेकंड के इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोकल ट्रेन के अंदर लड़की सीट पर बैठी हुई है। इस दौरान उसने पैर पर पैर चढ़ा रखे हैं। हाथों को घुटने पर रखा है और होठों से पाउट बना रही है। इसके बाद वो खड़ी होकर एक पैर मोड़कर अजीब अंदाज में मुस्कुरने लगी। आपको यह भी जानकर हैरानी होगी की महिला ने शर्ट का सिर्फ एक बटन ही लगाया है, बाकी सारे के सारे खुले हैं।

कमेंट कर रहे लोग

इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “अश्लीलता भारत को संक्रमित कर देगी।” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “दीदी को इन्फ्लुएंसर बनना है।” तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि पैसेंजर्स के लिए अच्छा एंटरटेनमेंट हो गया। एक अन्य व्यक्ति ने कहा, “जब आपको पता है कि देश का माहौल कितना खराब है, रोजाना रेप जैसी घटनाएं सामने आती हैं। फिर क्यों ऐसे वीडियो बनाना। वो तो शुक्र है कि मुंबई में हो, दिल्ली में होती तो पता नहीं क्या होता।

ये भी पढ़ेंः- 50 की उम्र में भी दिखेंगे जवान, बस दूध में डालकर इस चीज का कर…

Tags

viral news