Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • देवरिया की रहने वाली महिला ने तोड़ा हिंदू धर्म का नियम, वायरल वीडियो पर यूजर बोले-ये नहीं हो सकता

देवरिया की रहने वाली महिला ने तोड़ा हिंदू धर्म का नियम, वायरल वीडियो पर यूजर बोले-ये नहीं हो सकता

देवरिया की रहने वाली इस महिला की मांग में सिंदूर है और बगल में दो पुरुष नजर आ रहे हैं। महिला का कहना है कि वे दोनों उसके पति हैं। वह दोनों के साथ एक ही घर में रहती है। दोनों पतियों के साथ वह कैसे समय बिताती है जानिए महिला की जुबानी.

woman living with two husband
inkhbar News
  • Last Updated: December 21, 2024 21:10:43 IST

लखनऊ : अरमान मलिक का नाम तो आपने सुना ही होगा। बिग बॉस में आने के बाद अरमान मलिक भारत के घर-घर में मशहूर हुए है। अरमान मलिक दो पत्नियां रखने की वजह से चर्चा में आए थे। अब देवरिया में एक महिला अरमान मलिक सामने आई है। इस महिला का कहना है कि वह एक साथ दो पतियों के साथ रहती है। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

भारत में शादी को जीवन का बहुत अहम पल माना जाता है। हिंदू धर्म में शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है। हिंदू धर्म के नियम के मुताबिक हर व्यक्ति एक ही शादी कर सकता है। लेकिन देवरिया में रहने वाली एक महिला ने इन नियमों को तोड़ते हुए एक साथ दो शादी कर ली। इतना ही नहीं, महिला एक ही घर में एक साथ दोनों पतियों के साथ रहती है। महिला का वीडियो जब सोशल मीडिया पर शेयर किया गया तो कुछ ही देर में वायरल हो गया।

पहनती है दो मंगलसूत्र

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो के मुताबिक महिला देवरिया की रहने वाली है। मांग में सिंदूर लगाए इस महिला के बगल में दो पुरुष नजर आए। महिला का कहना है कि वे दोनों उसके पति हैं। वह दोनों के साथ एक ही घर में रहती है। महिला के गले में दो मंगलसूत्र हैं। उसने बताया कि वह अपने गले में हर पति के नाम का अलग-अलग मंगलसूत्र पहनती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @digitalbharat563

कैसे समय देती है

वीडियो में जब महिला से पूछा गया कि वह एक ही समय में दो पतियों को कैसे समय देती है, तो महिला ने सहजता से जवाब दिया कि वह मैनेज कर लेती है। हालांकि वीडियो शेयर होने के बाद कई लोगों ने इस पर कमेंट किया और महिला की आलोचना की। कई लोगों ने उसे फीमेल अरमान मलिक कहा। महिला की बातों में कितनी सच्चाई है, यह पता नहीं चल पाया है। कई लोगों का मानना ​​है कि तीनों सिर्फ वायरल होने के लिए दिखावा कर रहे हैं। असलियत में महिला ने दो पुरुषों से शादी नहीं की है।

यह भी पढ़ें :-

अतुल सुभाष के पिता देगें निकिता को गुजारा भत्ता, आखिर ससुर-बहु में क्या होगा फैसला?

Tags