Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • कुदरत ने दिखाया अपना करिश्मा, 3 बेटियों के बाद थी बेटे की चाहत,एक साथ पैदा हुए चार

कुदरत ने दिखाया अपना करिश्मा, 3 बेटियों के बाद थी बेटे की चाहत,एक साथ पैदा हुए चार

आगरा: कुदरत जब भी अपना करिश्मा दिखाती है तो अचंभित कर देती है ।कुदरत का करिश्मा उत्तर प्रदेश के ताज नगरी आगरा में देखने को मिला है।जहां एक ऑटो ड्राइवर की पत्नी ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है।मां और बच्चा सभी स्वस्थ हैं और अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। मिली […]

Agra
inkhbar News
  • Last Updated: June 30, 2022 22:55:31 IST

आगरा: कुदरत जब भी अपना करिश्मा दिखाती है तो अचंभित कर देती है ।कुदरत का करिश्मा उत्तर प्रदेश के ताज नगरी आगरा में देखने को मिला है।जहां एक ऑटो ड्राइवर की पत्नी ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है।मां और बच्चा सभी स्वस्थ हैं और अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

मिली जानकारी के‌ अनुसार एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर मोहल्ले में रहने वाले मनोज कुमार की पत्नी खुशबू की तबीयत सोमवार को अचानक खराब हो गई।मनोज ने अपनी पत्नी को ट्रांस यमुना इलाके के जय अंबे अस्पताल में भर्ती कराया।जांच के बाद पता चला कि महिला गर्भवती है। अल्ट्रासाउंड में दो जुड़वा बच्चों के बारे में पता चला।हालांकि यह डिलीवरी आसान नहीं थी,लेकिन डॉक्टरों ने पैनल बनाकर खुशबू का ऑपरेशन किया।ऑपरेशन के बाद महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया,जिनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है। इस पैनल में डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. नीलम और डॉ. सूर्य देव थे।

कुदरत का खेल

बच्चों के पिता मनोज कुमार आगरा में ही ऑटो ड्राइवर हैं। सामान्य परिवार से होने के कारण आर्थिक हालत ज्यादा ठीक नहीं है।मनोज के पहले से ही तीन बेटियां हैं।इस बार एक साथ चार बच्चे आए हैं। वहीं, मनोज कुमार को सात बच्‍चों के पालन-पोषण की चिंता सता रही है।

डॉक्टर ने दिया सहयोग का आश्वासन

बता दें,अस्‍पताल में बच्चों की देखरेख का एक दिन का खर्चा 6000 रुपए हैं। यानी कि पूरे दिन भर में 24 हजार रुपए देखरेख के लिए खर्च हो रहे हैं।मनोज कुमार ने उधार पैसे लेकर अब तक पैसा भरा है।अभी अगले दो-तीन दिन तक बच्चों को अस्पताल में और रखा जाएगा। इसे लेकर मनोज बेहद चिंता में हैं।हालांकि अस्पताल के संचालक ने बच्चों की पढ़ाई लिखाई को लेकर मदद का आश्वासन भी दिया है।हॉस्पिटल के संचालक डॉ महेश चौधरी का कहना है कि प्रसूता खुशबू और उसके चारों बच्चे स्वस्थ हैं।उन्हें किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है।

 

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें