Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • ASI ऑफिसर ने नशे में महिला के साथ की ऐसी हरकत, शर्म से झुक जाएंगी आंखें

ASI ऑफिसर ने नशे में महिला के साथ की ऐसी हरकत, शर्म से झुक जाएंगी आंखें

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से एक महिला पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पुलिस अधिकारी एक बाकी महिला के करीब आते हुए बहस करते हुए दिखाई दे रही है। बता दें यह घटना 23 अक्टूबर 2024 की बताई जा रही है, जिसमें शामिल पुलिस […]

ASI officer Paschim Bengal Viral Video
inkhbar News
  • Last Updated: October 26, 2024 18:27:04 IST

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से एक महिला पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पुलिस अधिकारी एक बाकी महिला के करीब आते हुए बहस करते हुए दिखाई दे रही है। बता दें यह घटना 23 अक्टूबर 2024 की बताई जा रही है, जिसमें शामिल पुलिस ऑफिसर की पहचान सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की पिंक वैन फोर्स, एएसआई तान्या रॉय के रूप में हुई है।

एएसआई: नशे में नहीं

जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान एएसआई तान्या रॉय एक जुए के अड्डे पर गईं थीं। इस दौरान वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एएसआई तान्या रॉय कुछ महिलाओं और बाकी लोगों से बहस में उलझी हुई हैं। इसी दौरान वह एक महिला के पास जाती हैं और उसकी गर्दन पकड़ते हुए उसके होंठों के करीब जाती हैं। इसके बाद कहा जा रहा है कि एएसआई ने यह हरकत इस दावे को साबित करने के लिए की कि वह नशे में नहीं हैं।

नाबालिगों के साथ मारपीट

बता दें एएसआई तान्या रॉय पर आरोप है कि उस दिन उन्होंने दो नाबालिगों के साथ मारपीट भी की थी। इस घटना के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और पुलिसकर्मी की इस हरकत की जमकर आलोचना की जा रही है। फिलहाल, पुलिस विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस घटना की परिस्थितियां क्या थीं।

यह भी पढ़ें: मायानगरी को दहेज में किसने दिया, क्या है इसके पीछे का इतिहास