Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • GF को OYO होटल में ले जाने से पहले जान लें ये नियम, नहीं तो हो जाएंगे परेशान

GF को OYO होटल में ले जाने से पहले जान लें ये नियम, नहीं तो हो जाएंगे परेशान

अविवाहित जोड़ों को अनुमति देने वाले OYO को बुक करने के लिए किसी भी शहर में होटल सर्च करते समय फिल्टर में सिर्फ "ओयो वेलकम कपल्स" चुनें। अगर आप ओयो ऐप में रिलेशनशिप मोड इनेबल कर लेते हैं तो आपको कानूनी परेशानी नहीं होगी।

OYO Holes Rules
inkhbar News
  • Last Updated: December 23, 2024 18:38:21 IST

नई दिल्ली : OYO होटल आज के समय में शहरों में चर्चा का विषय बन गया है। हर कपल अपने पार्टनर से मिलने इसी होटल में जाता है। अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड को OYO होटल में ले जा रहे हैं तो आपके लिए कुछ नियमों के बारे में जानना बहुत जरूरी है। हाल ही में ब्रांच ने अपने कुछ नियमों में बदलाव किया है। तो आइए जानते हैं क्या हैं OYO के नए नियम।

अगर आप अपने पार्टनर के साथ ओयो जा रहे हैं तो सबसे पहले सुरक्षा के बारे में जानना बहुत जरूरी है। कई बार आप कम पैसे देने के लालच में OYO बुक कर लेते हैं जहां आपको सुरक्षा को लेकर काफी दिक्कतें होती हैं।

कैसे बुक करें?

अविवाहित जोड़ों को अनुमति देने वाले OYO को बुक करने के लिए किसी भी शहर में होटल सर्च करते समय फिल्टर में सिर्फ “ओयो वेलकम कपल्स” चुनें। अगर आप ओयो ऐप में रिलेशनशिप मोड भी इनेबल कर सकते हैं तो आपको कानूनी परेशानी नहीं होगी।

अगर आप शादीशुदा नहीं हैं तो आपको यह विकल्प चुनना होगा। अगर आपको कोई शिकायत है, तो आप हेल्पलाइन 9313931393 पर संपर्क कर सकते हैं या help.oyorooms.com पर ईमेल भेज सकते हैं।

OYO के नियम

हालाँकि, अब कपल्स के लिए होटलों में ठहरना पूरी तरह से कानूनी है। अनुच्छेद 21, जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा, में कहा गया है: “कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया के अनुसार ही किसी को उसके जीवन या व्यक्तिगत स्वतंत्रता से वंचित किया जाएगा। OYO होटल में जाने वाले कपल्स की उम्र 18 वर्ष हो या अधिक उम्र होना चाहिए। साथ ही उन कपल्स के पास पहचान पत्र होना अनिवार्य है।

GF को ले जाना सुरक्षित है?

अनुच्छेद 21 दो अधिकारों की सुरक्षा की गारंटी देता है: (A) जीवन का अधिकार और (B) व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार।

अवैध काम पर प्रतिबंध

नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट 1985 के तहत, OYO होटलों में अवैध ड्रग्स और पदार्थ ले जाना प्रतिबंधित है। यह पूरी तरह से अवैध है।

 

यह भी पढ़ें :-

यहूदियों-हिन्दुओं ने एक साथ लगाए जय श्री राम के नारे, कांप उठे विरोधी

Tags

oyo hotel