Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • Bihar news: बिहार का एक ऐसा गांव जहां 50 सालों से नहीं निकली कोई बारात, वजह हैरान करने वाला

Bihar news: बिहार का एक ऐसा गांव जहां 50 सालों से नहीं निकली कोई बारात, वजह हैरान करने वाला

नई दिल्लीः भारत में ऐसे कई गांव हैं। जहां की अपनी(Bihar News) परंपरा, मान्‍यताएं, संस्कृति और खूबी हैं, जिस वजह से वह दुनियाभर में मशहूर हो जाता है। चलिए आज हम जानते हैं भारत के कुछ ऐसे गांवों के बारे में, जिसकी खूबी सुनने के बाद आप चौंक जाएंगे। तो आइए जानते हैं भारत के […]

Bihar News
inkhbar News
  • Last Updated: December 29, 2023 16:49:54 IST

नई दिल्लीः भारत में ऐसे कई गांव हैं। जहां की अपनी(Bihar News) परंपरा, मान्‍यताएं, संस्कृति और खूबी हैं, जिस वजह से वह दुनियाभर में मशहूर हो जाता है। चलिए आज हम जानते हैं भारत के कुछ ऐसे गांवों के बारे में, जिसकी खूबी सुनने के बाद आप चौंक जाएंगे। तो आइए जानते हैं भारत के इन अजीबो गरीब गांवों के बारे में।

50 सालों में नहीं निकली कोई बारात

बिहार में एक गांव है, जहां पर 50 सालों तक किसी की बारात नहीं निकली। यही कारण है कि अब इस गांव का नाम अनोखे गांव की लिस्‍ट में शुमार हो गया है। गौरतलब है कि इस गांव(Bihar News) का नाम है बड़वा कला। यहां साल 2017 में 50 साल बाद पहली बारात निकली थी। ऐसा कहा जाता है कि 2017 तक इस गांव में कोई शादी नहीं हुई। बता दें कि इस गांव को बैचलर ऑफ विलेज के नाम भी जाना जाता था। गांव में 10 किमी की ट्रेकिंग करके ही पहुंचा जाता था। फिलहाल अब गांव के वालों ने मिलकर एक सड़क खोद ली, जिससे शादी होना संभव हो गया।

दो देशों के बीच है एक गांव

बता दें कि भारत के नागालैंड में मोन जिले का एक गांव दो देशों के बीच बंटा हुआ है। यहां लोंगवा से भारत और म्यांमार की सीमा गुजरती है। जो गांव के मुखिया के घर को काटते हुए इसे दो हिस्सों में विभाजित करती है, एक भारत में तो दूसरा म्यांमार में। जानकारी के मुताबिक भारत के अपने शासन के आखिरी दिनों में ब्रिटिश मानचित्रकारों द्वारा सीमा का निर्माण किया गया था। दोनों तरफ के ग्रामीण कोन्याक जनजाति के हैं। दिलचस्‍प बात है कि राजा का परिवार म्यांमार में खाता है और भारत में सोता है। साल 1970-71 में यह रेखा खींची गई।

यह भी पढ़े: Weirdest Villages Of India: जानें भारत के अजीबों- गरीब गांव के असली किस्से