Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • Viral Video: गर्लफ्रेंड को पीछे बैठाकर लड़के ने किया खतरनाक स्टंट, लोग बोले – साथ में जीना मरना है

Viral Video: गर्लफ्रेंड को पीछे बैठाकर लड़के ने किया खतरनाक स्टंट, लोग बोले – साथ में जीना मरना है

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। कई बार तो लोग अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। अक्सर देखा जाता है कि लोग सड़कों पर खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो बनाते हैं। कभी-कभी इन स्टंट्स की वजह से दुर्घटनाएं हो जाती हैं या चालान कट जाता है, लेकिन […]

Boy did a dangerous stunt by making his girlfriend sit behind
inkhbar News
  • Last Updated: June 14, 2024 17:50:05 IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। कई बार तो लोग अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। अक्सर देखा जाता है कि लोग सड़कों पर खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो बनाते हैं। कभी-कभी इन स्टंट्स की वजह से दुर्घटनाएं हो जाती हैं या चालान कट जाता है, लेकिन लोग इससे भी सबक नहीं लेते। हाल ही में एक आवारा स्टंटबाज लड़के का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह सड़क पर अजीब सा खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है।

स्टंट करते लड़के का वीडियो वायरल

वीडियो में लड़का अपनी बाइक पर अपनी गर्लफ्रेंड को पीछे बैठाकर स्टंट करता दिख रहा है। वह अपनी और अपनी गर्लफ्रेंड की जान खतरे में डालकर खतरनाक करतब दिखा रहा है। लड़के के स्टंट देख लोगों की सांसें थम गईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का तेज रफ्तार में बाइक चला रहा है और अचानक से बाइक के अगले पहिए को हवा में उठा लेता है। यह स्टंट ‘व्हीली’ कहलाता है। आमतौर पर यह स्टंट अकेले किया जाता है, लेकिन लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को भी पीछे बैठाकर यह खतरनाक स्टंट किया।

पीछे बैठी लड़की की घबराहट

बाइक पर पीछे बैठी लड़की ने अपना चेहरा मास्क से ढक रखा है और अपने बॉयफ्रेंड की इस हरकत से घबराई हुई है। वह अपनी मुट्ठी भींचकर लड़के की टीशर्ट को पकड़े हुए है और काफी डरी हुई लग रही है। इस खतरनाक स्टंट का वीडियो इंस्टाग्राम पर @itx_toxic_sa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 3 करोड़ लोगों ने देखा है और 31 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।

देखे वीडियो

 

 

ये भी पढ़ें: G7 में ऋषि सुनक और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का विषय, लोगों ने लिए जमकर मजे..