Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • बोलने वाले तोते के पीछे मचा बवाल, जो भी ढूढ़ेंगा मिलेगा इतना इनाम

बोलने वाले तोते के पीछे मचा बवाल, जो भी ढूढ़ेंगा मिलेगा इतना इनाम

स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था दिशा में कलस्टर प्रोग्राम मैनेजर विनीता पिछले 2 साल से मुरादाबाद में हैं, जहां उनके साथ उनका तोता हैरी भी रहता था। शाम को जब वह घर पहुंची तो तोता वहां नहीं था और वे तोता घर से गायब था।

Chaos behind the talking parrot, whoever finds it will get this much reward
inkhbar News
  • Last Updated: December 26, 2024 15:55:27 IST

लखनऊ: सोशल मीडिया पर वायरल बोलने वाला राम-राम, राम-राम का नाम जपने वाला तोता अचानक से कही गायब हो गया है। मम्मी पापा की चिंता करने वाले हैरी (तोता) पिछले सात दिन से लापता है। वहीं उसका पता लगाने के लिए तोते की मालकिन ने शहर में गुमनामी के पोस्टर चिपकाए हैं। बता दें कि हैरी को ढूढ़कर लाने वाले को 5 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

तोते के चिपकाए पोस्टर्स

स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था दिशा में कलस्टर प्रोग्राम मैनेजर विनीता पिछले 2 साल से मुरादाबाद में हैं, जहां उनके साथ उनका तोता हैरी भी रहता था। एक सप्ताह पहले तोता घर के दरवाजे के पास बैठा था। शाम को जब वह घर पहुंची तो तोता वहां नहीं था और वे तोता घर से गायब था। उन्होंने पड़ोसियों से इस बारे में पूछा, लेकिन किसी को कुछ पता नहीं था। तोता को काफी ढूढ़ा गया लेकिन वह नहीं मिला। तोते को ढूढ़ने के लिए उन्होंने तोते के पोस्टर चस्पा कर दिए। पोस्टर में मालकिन ने अपना नंबर भी लिख दिया है, जिससे तोता जिसे भी दिखे तो वह उन्हें दे दे।

तोते को ढूढ़ने पर कितना इनाम

विनीता ने बताया कि जब तोता उनके पास आया था, उस समय वह केवल 15 दिन का था। यह पहाड़ी एलेग्जेंडर ब्रीड का तोता है। तोते ने बोलना घर से ही सीखा है। इसकी आवाज से ही आंख खुलती थी। अब सुबह आंख खुलती है तो उसे नजरें उसे ही ढूढ़ती है। उसकी आवाज सुनने का मन होता है। मालकिन ने यह भी कहा कि जो भी व्यक्ति उन्हें उनका तोता लाकर देगा वह उसे इनाम के तौर पर 5 हजार रुपए देंगी।

ये भी पढ़ें: 6 बार कर चुकी विवाह फिर भी नहीं भरा मन, करने चली 7वीं शादी, हो गया ये कांड