Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • बारिश में खुद से चार गुना लंबा छाता लेकर निकले बच्चे, लोग हुए कंफ्यूज

बारिश में खुद से चार गुना लंबा छाता लेकर निकले बच्चे, लोग हुए कंफ्यूज

नई दिल्ली। अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसी चीज़ें वायरल हो जाती हैं जिसे लोग खूब पसंद करते हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे होते हैं जिन्हें देख कर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को लोग […]

Children came out in the rain with umbrellas four times longer than themselves
inkhbar News
  • Last Updated: March 10, 2024 15:18:50 IST

नई दिल्ली। अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसी चीज़ें वायरल हो जाती हैं जिसे लोग खूब पसंद करते हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे होते हैं जिन्हें देख कर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में दो बच्चे बारिश में छाता लिए नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान भी हो रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pubity (@pubity)

कभी नहीं देखा होगा ऐसा छाता

आप सोच रहे होंगे कि बारिश में छाता लेकर चल रहे बच्चों को देखकर कोई हैरान-परेशान कैसे हो सकता है? दरअसल, इस वीडियो में बच्चे जो छाता लेकर चल रहे वो कई फीट लंबे हैं, जिसे देखकर लोग कंफ्यूज हो रहे हैं कि आखिर ये छाता है या फिर कुछ और ही है? इन छातों की लंबाई इतनी ज्यादा है कि है कि वो सड़क किनारे बनी दुकानों से भी ऊपर जा रहे हैं। इन्हीं छातों की मदद मदद से बच्चे बारिश से बचने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे इन छातों को ठीक से संभाल भी नहीं पा रहे हैं, क्योंकि इसकी लंबाई काफी ज्यादा है। इस वजह से छाता ऊपर की बजाय पीछे झुक रहा है।

लोगों ने किया कमेंट

सोशल मीडिया प्यूबिटी नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को देखने के बाद लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने ये दावा किया कि ये वीडियो इंडोनेशिया का है। जबक, एक अन्य ने कहा कि ये वीडियो बाली का है और ऐसे छाते वहां पर धार्मिक आयोजनों में इस्तेमाल होते हैं। एक दूसरे यूजर ने ये भी दावा किया कि ये छाता बच्चों ने खुद तैयार किया है और वो अपने इन मॉडिफाइड अंब्रेला के साथ मजे ले रहे हैं।