Inkhabar

86 की उम्र में वापस लौटा कॅालेज का प्यार, भावुक कर देगी यह Love Story

नई दिल्ली: अक्सर लोग अपनी पूरी जिंदगी अपने प्यार को पाने में लगा देते हैं। फिर भी उन्हें अपना प्यार नसीब नहीं होता। लेकिन हम आपको ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां अपनी उम्र के आखिरी वक्त में एक शख्स ने अपने प्यार को हासिल किया। 86 साल के बुजुर्ग ने […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 4, 2024 14:06:44 IST

नई दिल्ली: अक्सर लोग अपनी पूरी जिंदगी अपने प्यार को पाने में लगा देते हैं। फिर भी उन्हें अपना प्यार नसीब नहीं होता। लेकिन हम आपको ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां अपनी उम्र के आखिरी वक्त में एक शख्स ने अपने प्यार को हासिल किया।

86 साल के बुजुर्ग ने की अपने पहले प्यार से शादी

old couple

old couple

एक 86 साल के बुजुर्ग ने अपने पहले प्यार से शादी की है। दोनों कॉलेज में साथ पढ़ाई करते थे और कई दशकों तक एक दूसरे से दूर रहे। इनकी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर लोग खूब बातचीत कर रहे हैं और दोनो कपल को बधाई दे रहे हैं। दूल्हा बने झोउ गुइलिन मध्य चीन के हुनान प्रांत के निवासी है। दोनों पेकिंग विश्वविद्यालय में साथ पढ़ाई करते थे। इनकी शादी 14 अप्रैल को हुई थी। झोउ ने अपना जिंदगी शिक्षा के लिए समर्पित कर दी। वो अपने ही शहर के एक विद्यालय में हेडमास्टर बन गए।

यह भी पढ़े-

कितने पेग पीने के बाद चढ़ता है व्हिस्की का नशा, चखना का क्या होता है रोल?

वहीं उनकी 81 साल की दुल्हन यांग जिउगुई की बात करें तो उन्होंने भी पेकिंग विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। अपनी स्टूडेंट लाइफ में दोनों एक दूसरे से काफी प्यार करते थे। इतना प्यार होने के बावजूद दोनों दूर हो गए और दोनों दशकों तक एक-दूसरे से अलग ही रहे। दोनों ने किसी और से शादी भी कर ली और इनके बच्चे भी हुए। मगर फिर अपने-अपने पार्टनर की मृत्यु के बाद दोनों फिर मिले। दोनों को एक दूसरे के साथ रहना पसंद आने लगा। दोनों ने अपनी बाकी की बचा हुआ जीवन साथ गुजारने का फैसला लिया और शादी कर ली।

बुजुर्गों ने साधारण समारोह में की शादी

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुजुर्गों ने बेहद ही साधारण समारोह में शादी की। समारोह स्थल पर खूब सजावट की गई। दीवारों पर कविताएं भी लिखी गई। दुल्हन ने डांस किया, गाना गाया और ड्रम भी बजाया। कपल के एक दोस्त चेन ने बताया कि शादी में केवल करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही मौजूद रहे।

यह भी पढ़े-

शख्स ने कंपनी में Resume के साथ भेजी ऐसी चीज, जिसे देखकर आप कहेंगे – वाह क्या बात है