Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • सनकी प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड का लिया गजब का टेस्ट, करावा दिया लेबर पेन

सनकी प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड का लिया गजब का टेस्ट, करावा दिया लेबर पेन

अगर आपकी प्रेमका प्यार में कुछ मांगे तो आप क्या देंगे। वही पूरा बाते चांद-तारे कदमों में रखने की बातें करेंगे ना ! लेकिन एक ऐसा भी प्रेमी है जो अपने प्रेमिका के लिए अपनी आंतों का भी नहीं सोचा।

labor pain
inkhbar News
  • Last Updated: March 4, 2025 10:59:39 IST

नई दिल्ली : एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के प्यार को परखने के लिए उसे एक ऐसा चैलेंज दिया जिससे उसकी जान जाते-जाते बच पाई है। यह मामला चीन का है। इस मामले में महिला को शादी से पहले लेबर पेन क्या होता है , उसका दर्द करंट दिलवाकर समझाया। महिला चाहती थी कि शादी से पहले उनका बॉयफ्रेंड यह समझ ले कि बच्चा पैदा करने का दर्द क्या होता है।

क्या है पूरा मामला

‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, हेनान प्रांत की एक महिला ने शादी से पहले अपने प्रेमी को लेबर पेन समझाने की कोशिश की। इस सिलसिले में वह उसे लेबर पेन सिमुलेशन सेंटर ले गई। हालांकि, पहले तो लड़के ने इस रिक्वेस्ट को रिजेक्ट कर दिया लेकिन बाद में वह मान गया। सेंटर में प्रेमी की स्क्रीन और मसल्स को उत्तेजित करने के लिए इलेक्ट्रिक करंट दिए गए, जिससे उसे प्रसव के दौरान गर्भाशय के संकुचन का दर्द महसूस किया ।

ऊई अम्मा करने लगा

महिला ने बताया कि शुरुआती 90 मिनट में उसका दर्द धीरे-धीरे बढ़ता गया, जो बाद में और गंभीर हो गया। महिला ने कहा, ‘मेरे ब्वॉयफ्रेंड ने लेवल 8 पर चिल्लाना और संघर्ष करना शुरू कर दिया। लेवल 10 पर वह चीखने लगा और आखिरकार वह हांफने लगा। इसके बाद उसे पसीना आने लगा और उल्टियां होने लगीं।’ एक हफ्ते बाद, पेट में तेज दर्द के कारण उस शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने पाया कि उसकी छोटी आंत डैमेज हो गई है।

सगाई तो टूट गई

महिला ने सोशल मीडिया पर बताया कि उसकी मां और बहन का मानना ​​था कि उसके बॉयफ्रेंड को सगाई से पहले महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों का अनुभव करना चाहिए। हालांकि, इस टेस्ट के बाद लड़के की जान को खतरा है। अब बॉयफ्रेंड की मां ने सगाई तोड़ दी है और लड़की के परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। वहीं, महिला का दावा है कि जब तक उसका बॉयफ्रेंड ठीक नहीं हो जाता, तब तक वह उसकी पूरी जिम्मेदारी उठाती है।

 

यह भी पढ़ें :-

युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप ने निकला निंजा टेक्निक, बंद कर दी सैन्य मदद

प्रॉपर्टी टैक्स सेल्फ सर्टिफिकेशन के लिए घर-घर जाएंगी टीम -आयुक्त अशोक गर्ग

“बताओ बजट में क्या चाहिए”…, रेखा गुप्ता ने लोगों से मांगे सुझाव

Tags