Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • एयरपोर्ट पर डांस का तूफान: लड़की के अजीबोगरीब मूव्स से लोग हुए हैरान, भड़के लोग

एयरपोर्ट पर डांस का तूफान: लड़की के अजीबोगरीब मूव्स से लोग हुए हैरान, भड़के लोग

मुंबई: आजकल ट्रेन, मेट्रो, रेलवे प्लेटफॉर्म और अन्य सार्वजनिक जगहों पर डांस करने का चलन काफी बढ़ गया है। कुछ लोगों को इसमें मजा आता है, लेकिन बाकी लोगों को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आता। जैसे ही ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, लोग उन्हें देखते ही भड़क जाते हैं और आलोचना […]

Girl's dance video went viral
inkhbar News
  • Last Updated: June 6, 2024 19:09:48 IST

मुंबई: आजकल ट्रेन, मेट्रो, रेलवे प्लेटफॉर्म और अन्य सार्वजनिक जगहों पर डांस करने का चलन काफी बढ़ गया है। कुछ लोगों को इसमें मजा आता है, लेकिन बाकी लोगों को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आता। जैसे ही ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, लोग उन्हें देखते ही भड़क जाते हैं और आलोचना करने लगते हैं।

ऐसा ही एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की मुंबई एयरपोर्ट पर डांस करती नजर आती है। उसका डांस देखकर लोग हैरान रह गए हैं।

 

अजीब डांस मूव्स से लोग हुए हैरान

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि सलवार-सूट पहने एक लड़की कैसे अजीब तरीके से डांस करने की कोशिश कर रही है। उसने ‘कुरुक्षेत्र’ फिल्म के ‘आप का आना’ गाने पर डांस किया है। उसके नाटकीय डांस मूव्स को कई लोग उत्सुकता से देख रहे हैं और कुछ लोग हैरान रह जाते हैं।

कुछ लोग तो उसे अजीब नजरों से देख कर आगे बढ़ जाते हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है, जहां लड़की अचानक फर्श पर लेट कर भी डांस करने लगती है। ऐसा अतरंगी वाला डांस आपने शायद ही कभी देखा होगा।

 

 

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

 

लड़की के इस मजेदार डांस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘वायरस हवाई अड्डों तक पहुंच गया है’। 29 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 3 लाख 37 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है और साढ़े 3 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है।

वीडियो देखने के बाद लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने गुस्से में लिखा, ‘मुझे कहीं दिख जाए तो वहीं एक थप्पड़ मार दूंगा’, तो दूसरे ने लिखा, ‘पैसों के लिए लोग कुछ भी कर जाते हैं’। एक अन्य यूजर ने लिखा, इस वायरस से संक्रमित किसी भी व्यक्ति को जहां भी देखें वहीं पीट दें।

 

 

ये भी पढ़ें: Hotstar: ओटीटी पर लौटी हनुमान जी कथा, हर हफ्ते एपिसोड को हॉटस्टार पर किया जायेगा रिलीज