Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • वो मेरे साथ सोते हैं …, आत्मा ने किया महिला को प्रेग्नेंट! कहानी पढ़कर होश उड़ जाएंगे

वो मेरे साथ सोते हैं …, आत्मा ने किया महिला को प्रेग्नेंट! कहानी पढ़कर होश उड़ जाएंगे

सोशल मीडिया पर एक महिला ने दावा किया है कि वह उसके मरे हुए पति के बच्चे को जन्म दिया है। मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

Woman become Pregnant after Husband Death
inkhbar News
  • Last Updated: January 8, 2025 11:23:21 IST

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह चौंकाने वाला दावा कर रही है। महिला का कहना है कि उसके पति की मौत 11 साल पहले हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद वह गर्भवती हो गई और हाल ही में उसने एक बच्चे को जन्म दिया है।

यह दावा बेहद चौंकाने वाला है, क्योंकि वैज्ञानिक तौर पर ऐसा कुछ भी संभव नहीं माना जाता है। वहीं, महिला का कहना है कि उसने किसी अन्य पुरुष के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए हैं और उसके पड़ोसी और रिश्तेदार भी यही कहते हैं।

डीएनए टेस्ट की मांग

सोशल मीडिया पर लोग इस दावे पर सवाल उठा रहे हैं और महिला से उसके बच्चे के पिता का डीएनए टेस्ट कराने की मांग कर रहे हैं। महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद भी वह उसे सपनों में महसूस करती है। उसका कहना है कि उसका पति अभी भी उसके साथ है। वह सपनों में उसके साथ खाना खाता है, उससे लड़ता है और यहां तक कि साथ सोता भी है। महिला के मुताबिक, इसी वजह से वह गर्भवती हुई।

महिला को बेवकूफ कह रहे लोग

वहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो महिला का दावा बिल्कुल असंभव है। किसी महिला का सपने में या चमत्कारी तरीके से गर्भवती होना पूरी तरह से असंभव है। खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग महिला का डीएनए टेस्ट कराने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने महिला को पागल तक कह दिया है। हालांकि महिला के दावे का अभी तक कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है, लेकिन यह मामला लोगों के बीच बहस की वजह बन चुका है।

ये भी पढ़ेंः- आश्रम के बाथरूम में लड़की ने कर डाला कांड, तबीयत बिगड़ने पर खुला बड़ा राज, डर के चलते कर दी एक और गलती

मिल गया AI इंजीनियर अतुल सुभाष के जिगर का टुकड़ा! निकिता ने यहां छुपाया था 4 साल का बेटा

Tags