Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • क्या आपको पता है कैसे बनती है कैंची? वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

क्या आपको पता है कैसे बनती है कैंची? वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। अक्सर कैंची का इस्तेमाल दर्जी या कपड़ों के साथ काम करने वाले लोगों के द्वारा किया जाता है। हालांकि, इसके अलाावा भी कैंची के कई इस्तेमाल हैं। जैसे महिलाएं रसोईंघर में कैंची का उपयोग करती हैं तो वहीं स्कूली बच्चे किसी प्रोजेक्ट को बनाते समय। आज के समय में सस्ता हो या महंगा […]

scissor
inkhbar News
  • Last Updated: March 24, 2024 14:47:45 IST

नई दिल्ली। अक्सर कैंची का इस्तेमाल दर्जी या कपड़ों के साथ काम करने वाले लोगों के द्वारा किया जाता है। हालांकि, इसके अलाावा भी कैंची के कई इस्तेमाल हैं। जैसे महिलाएं रसोईंघर में कैंची का उपयोग करती हैं तो वहीं स्कूली बच्चे किसी प्रोजेक्ट को बनाते समय। आज के समय में सस्ता हो या महंगा कोई भी आउटफिट, बिना कैंची के तैयार नहीं हो सकता। यही नहीं बाल से लेकर दाढ़ी-मूंछ की ट्रिमिंग करने तक सब के लिए कैंची की जरूरत होती है।लेकिन क्या आपको पता है कि कैंची कैसे बनाई जाती है? या आपने कभी कैंची बनते हुए देखा है? आइए जानते हैं कैंची कैसे बनती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by zamidar_short?❤️ (@bapu_zamidar_short)

ऐसे बनती है कैंची

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर zamidar_short नाम के अकाउंट एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें कैंची बनाने का पूरा प्रोसेस दिखाया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स काले रंग के पाउडर में लिक्विड मिलाता है, जिसके बाद सांचे में डाल कर ऊपर से दबाया जाता है और फिर आग वाली भट्टी में डालकर इसे तपाया जाता है। इसके बाद इन कैंची को पार्ट्स को जोड़ने का काम किया जाता है। जिसके बाद स्क्रू लगा कर कैंची को आखिरी रूप दे दिया जाता है और शार्प करते हैं। इस प्रकार से कैंची बनकर तैयार हो जाती है।

हजारों बार लोगों ने देखा वीडियो

इस वीडियो को अब तक 51 हजार बार देखा जा चुका है। लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो में कैंची बनाने की प्रक्रिया लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। साथ ही ये भी देखा जा रहा है कि कैंची को बनाने की इस प्रक्रिया में काफी मेहनत लगती है।