Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • Elon Musk: इंसानी दिमाग में लगाई गई चिप, बस सोचने से फोन-कंप्यूटर करेंगे काम

Elon Musk: इंसानी दिमाग में लगाई गई चिप, बस सोचने से फोन-कंप्यूटर करेंगे काम

नई दिल्ली। टेस्‍ला और एक्‍स के मालिक एलन मस्‍क (Elon Musk) अपने नए-नए प्रयोगों के लिए जाने जाते हैं। अब उनकी नई कंपनी न्यूरालिंक ने कमाल का काम किया है। इस काम के बाद एक बार फिर न्यूरालिंक कंपनी सुर्खियों में आ गई है। स्‍टार्टअप कंपनी ‘न्यूरालिंक’ ने पहली बार मानव ब्रेन में चिप इम्प्लांट […]

Elon Musk
inkhbar News
  • Last Updated: January 30, 2024 10:05:55 IST

नई दिल्ली। टेस्‍ला और एक्‍स के मालिक एलन मस्‍क (Elon Musk) अपने नए-नए प्रयोगों के लिए जाने जाते हैं। अब उनकी नई कंपनी न्यूरालिंक ने कमाल का काम किया है। इस काम के बाद एक बार फिर न्यूरालिंक कंपनी सुर्खियों में आ गई है। स्‍टार्टअप कंपनी ‘न्यूरालिंक’ ने पहली बार मानव ब्रेन में चिप इम्प्लांट किया है। इसकी खबर खुद
एलन मस्क ने दी है।

सोचने भर से काम करेंगे सारे डिवाइस

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्‍क ने मंगलवार को कहा कि उनके न्यूरालिंक स्टार्टअप ने अपने पहले मानव में आशाजनक परिणामों के साथ मस्तिष्क प्रत्यारोपण स्थापित किया। बता दें कि साल 2016 में एलन मस्क द्वारा सह-स्थापित न्यूरोटेक्नोलॉजी कंपनी का लक्ष्य मस्तिष्क तथा कंप्यूटर के बीच सीधे संचार चैनल बनाना है। ऐसा माना जा रहा है कि इस टेक्नोलॉजी से केवल सोचने भर से सारे डिवाइस काम करने लगेंगे।

एलन मस्क ने दी जानकारी

एलन मस्क ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पहले मानव को कल न्यूरालिंक से इम्प्लांट प्राप्त हुआ और वो अच्छी तरह से ठीक हो रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि प्रारंभिक परिणाम आशाजनक हैं। मालूम हो कि न्यूरालिंक की तकनीक मुख्य रूप से ‘लिंक’ नामक एक प्रत्यारोपण के माध्यम से कार्य करेगी। बता दें कि पांच सिक्कों के आकार की एक चिप जिसे सर्जरी के जरिए मानव मस्तिष्क के अंदर डाला गया है।