नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो कभी-कभी लोगों को हैरान कर देते हैं। कुछ वीडियो को देखकर लोगों की हंसी नहीं रूक पाती । ऐसा ही एक वीडियो इस बार भी सोशल मीडिया से सामने आया है, जिसको देखकर आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मकर संक्रांति के दिन बनारस का बताया जा रहा है। मकर संक्रांति को पूरे देश में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। इस दिन सभी लोगों ने अपने-अपने घरों में पतंग भी उड़ाई। इस वीडियो में बच्चा भी पतंग उड़ाता हुआ दिख रहा है। वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि एक लड़का छत पर पतंग उड़ा रहा है और उसका फोकस इतना ज्यादा है कि उसे समझ ही नहीं आता कि उसके साथ एक अजीब हादसा हो जाता है, लेकिन फिर भी वो उस हादसे को टालने की कोशिश नहीं करता। दरअसल वीडियो में पतंग उड़ा रहे बच्चे की अचानक पैंट खुल जाती है और इसके बावजूद भी वो पतंग को नहीं छोड़ता। लड़का पतंग उड़ाने में इतना बिजी रहता है कि पैंट को ऊपर करने का उसके पास वक्त ही नहीं रहता है।
इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर @sukun_e_kashi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इस पर कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। लोगों को यह वीडियो काफी मजेदार लग रहा है। मकर संक्रांति के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग पतंग उड़ाते हैं। पुराने शहरों में आप चले जाइए तो पतंगबाजी के शौकीन आपको खूब मिल जाएंगे। बच्चों से लेकर बड़ों तक को पतंगबाजी करना पसंद होता है, पर बच्चों का उत्साह कुछ ज्यादा ही होता है।
View this post on Instagram
Also Read…