Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • Fake Police Raid: जब स्टॉक कंपनी में पड़ा फर्जी पुलिस का छापा, CEO ने शेयर किया 10 साल पुराना वीडियो

Fake Police Raid: जब स्टॉक कंपनी में पड़ा फर्जी पुलिस का छापा, CEO ने शेयर किया 10 साल पुराना वीडियो

नई दिल्ली। आपने कभी न कभी खबरों में फेक रेड(Fake Police Raid) के बारे में सुना ही होगा। ऐसा ही कुछ एक बार फिर से सुनने को मिला है। दरअसल, जेरोधा के सीईओ नितिन कामथ (Zerodha CEO Nithin Kamath) ने इंस्टाग्राम पर एक बार फिर से 10 साल पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो […]

Fake Police Raid: When fake police raid took place in a stock company, CEO shared 10 year old video
inkhbar News
  • Last Updated: January 29, 2024 18:58:01 IST

नई दिल्ली। आपने कभी न कभी खबरों में फेक रेड(Fake Police Raid) के बारे में सुना ही होगा। ऐसा ही कुछ एक बार फिर से सुनने को मिला है। दरअसल, जेरोधा के सीईओ नितिन कामथ (Zerodha CEO Nithin Kamath) ने इंस्टाग्राम पर एक बार फिर से 10 साल पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि आखिर कैसे उन्होंने अपने कर्मचारियों के साथ प्रैंक किया था। प्रैंक के दौरान नितिन कामथ ने फर्जी पुलिस को अपने ऑफिस में बुलाया था और रेड डालने की प्लानिंग बनाई थी।

इस फर्जी रेड(Fake Police Raid) के कारण जेरोधा के बेंगलुरु ऑफिस में लोगों के बीच खौफ पैदा हो गया था। अब वीडियो शेयर करते हुए नितिन कामथ ने ये जानकारी दी है कि यह प्रैंक वीडियो 10 साल पुराना है। इस वीडियो को लोगों ने फिर से याद किया। साथ ही ये वीडिय शेयर होने के साथ ही इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है।

10 साल पुराना है वीडियो

दरअसल, 10 साल पहले जेरोधा (Zerodha) के बॉस नितिन कामथ ने अपने कर्मचारियों के साथ एक मजाक किया था। इसी का वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वो इस शरारत की प्लानिंग कर रहे हैं। जिसमें वो ये तय करते हैं कि ऑफिस में कहां ये प्रैंक करना है। फिल वो वहां पर छिपे हुए कैमरे लगाते हैं, ताकि सब रिकॉर्ड हो जाए। इसके लिए उन्होंने नकली पुलिस(Fake Police Raid) वाले भी बुलवाए और झूठा कागज भी बनवाया। इस पोस्ट को बीते रविवार शेयर किया गया था।

वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट्स

बता दें कि इस पोस्ट के शेयर होने के साथ ही दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही इसे 15,000 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। बहुत सारे लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि ये तो कमाल का मजाक था। वहीं दूसरे यूजर ने लखा, यार, आप लोग तो हद करते हो। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये तो लाइव केस स्टडी हो गई! टीम को मुश्किल में डालकर देखना कि हर कोई कैसे रिएक्ट करता है। बिल्कुल बेस्ट!” जबकि एक यूजर ने तो ये भी कहा कि भई, ये थोड़ा ज़्यादा ही हो गया।

ये भी पढ़ें- लड़कियों ने पहाड़ पर खेला कमाल का क्रिकेट, आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद