Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • Girls Driving Scooty Video: स्कूटी चलाते हुए रील में ज्ञान देने वाली लड़कियों को दिल्ली पुलिस ने दिया परमज्ञान

Girls Driving Scooty Video: स्कूटी चलाते हुए रील में ज्ञान देने वाली लड़कियों को दिल्ली पुलिस ने दिया परमज्ञान

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस के द्वारा शेयर किया गया एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स कमेंट में खूब मजे ले रहे हैं। दरअसल, दिल्ली पुलिस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में तीन लड़कियां स्कूटी पर ट्रिपलिंग करते हुए रील बना रही हैं। इसके […]

Girls Driving Scooty Video
inkhbar News
  • Last Updated: March 18, 2024 21:11:00 IST

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस के द्वारा शेयर किया गया एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स कमेंट में खूब मजे ले रहे हैं। दरअसल, दिल्ली पुलिस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में तीन लड़कियां स्कूटी पर ट्रिपलिंग करते हुए रील बना रही हैं। इसके साथ ही ये लड़कियां एक-दूसरे को खूब ज्ञान भी देती दिखाई दे रही हैं। लेकिन इस वीडियो को शेयर करते हुए दिल्ली पुलिस ने जो उन्हें परमज्ञान दिया उसे देखकर लोग लगातार इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने शेयर किया ये पोस्ट

वैसे तो अक्सर दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए लोगों को जागरुक करने का प्रयास करती ही रहती है। लेकिन हाल ही में दिल्ली पुलिस ने अपने X अकाउंट @DelhiPolice से 17 मार्च को एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में तीन लड़कियां स्कूटी पर घूमती हुई, एक-दुसरे को कुछ बातें बताती दिखाई दे रही हैं। लड़कियों के इस वीडियो पर दिल्ली पुलिस ने बेहतरीन मीम क्रिएट करते हुए लोगों को दुपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट पहनने व ट्रिपल राइडिंग न करने के लिए जानकारी दी है।

दरअसल, इस वायरल हो रहे वीडियो में स्कूटी चलाने वाली पहली लड़की कहती है, लाइफ में मस्ती करना बहुत जरूरी है। जिसके बाद दूसरी लड़की कहती है कि घूमना भी जरूरी है। लेकिन जैसे ही तीसरी लड़की बोलती है कि लेकिन पढ़ना भी जरूरी है, तो इस पर पढ़ाई की बात करने वाली लड़की को दोनों आगे बैठी लड़कियां स्कूटी से नीचे उतार देती हैं और कहती हैं कि अच्छा पढ़ते रहो… बाय। अब इस वीडियो को दिल्ली पुलिस द्वारा मीम में क्रिएट करते हुए आगे दिल्ली पुलिस का संदेश आता है कि दीदी हेलमेट भी जरूरी है और ट्रिपल राइडिंग बिलकुल भी जरूरी नहीं है।

लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

बता दें कि महज 19 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 87 हजार से अधिक लोगों ने देखा है। जबकि, 1 हजार से भी ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि दिल्ली पुलिस का ट्विटर हैंडल कोई मीमर चलाता है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, पुलिस को देखते ही एक को उतार दिया। इसके अलावा एक तीसरे यूजर ने लिखा, सेफ्टी पहले दीदी। जबिक एक अन्य यूजर ने लिखा कि दिल्ली पुलिस भी वाह दीदी बोलने लगी।