Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • GOVERNMENT: यहां के लोग करते हैं अपनी सरकार पर आंखे बंद करके भरोसा, जानें कौन है लिस्ट में शामिल

GOVERNMENT: यहां के लोग करते हैं अपनी सरकार पर आंखे बंद करके भरोसा, जानें कौन है लिस्ट में शामिल

नई दिल्ली: कोई भी देश सुचारु रूप से तभी चलता है जब वहां की जनता अपनी सरकार पर भरोसा करती है। तो आज हम दुनिया के ऐसे देशों के लोगों के बारे में जानेंगे जो अपनी सरकार पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं और कहां कि सरकार पर उसके ही देश के नागरिक सबसे कम(GOVERNMENT) […]

GOVERNMENT
inkhbar News
  • Last Updated: January 23, 2024 20:00:17 IST

नई दिल्ली: कोई भी देश सुचारु रूप से तभी चलता है जब वहां की जनता अपनी सरकार पर भरोसा करती है। तो आज हम दुनिया के ऐसे देशों के लोगों के बारे में जानेंगे जो अपनी सरकार पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं और कहां कि सरकार पर उसके ही देश के नागरिक सबसे कम(GOVERNMENT) भरोसा करते हैं। बता दें कि बड़ी बात है कि इस लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल है।

कहां के लोग करते हैं सबसे ज्यादा भरोसा

जानकारी दे दें कि इस प्रश्न एडलमैन ट्रस्ट बैरोमीटर ने 28 देशों का सर्वे कर के एक रिपोर्ट जारी की है। जिसके अनुसार, सऊदी अरब और चीन के लोग अपनी सरकार पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। हालांकि, इन दोनों देशों में भी सऊदी अरब सबसे ऊपर है। दरअसल, सऊदी अरब 2022 के मुकाबले 2023 में 3 प्वॉइंट ऊपर गया है और वहीं चीन इस मामले में तीन प्वॉइंट नीचे गया है।

किस सरकार पर सबसे ज्यादा भरोसा गिरा

रिपोर्ट के अनुसार, युनाइटेड किंग्डम में लोगों का अपनी सरकार पर भरोसा सबसे ज्यादा गिरा है और ये गिरावट 7 अंकों की है। बता दें कि इस लिस्ट में ये 13वें नंबर पर है और 11वें नंबर पर अमेरिका है। जिसमें 3 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। जानकारी दे दें कि मलेशिया एक ऐसे देश के रूप में सामने आया है। जहां के लोगों के बीच 2022 के मुकाबले इस साल अपनी सरकार पर भरोसा सबसे ज्यादा बढ़ा है और ये बढ़ोतरी 13 अंकों की है।

क्या हाल है भारत का

जानकारी दे दें कि भारत में इस समय नरेंद्र मोदी(GOVERNMENT) सरकार है। एडलमैन ट्रस्ट बैरोमीटर की रिपोर्ट के अनुसार, देश के लोग इस सरकार पर साल 2022 में जितना भरोसा करते थे, आज भी उतना ही भरोसा करते हैं। बता दें कि पीएम मोदी की सरकार 76 अंकों के साथ दुनिया में तीसरे नंबर की सरकार है जिस पर उसके देश के लोग सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं।

ALSO READ: