Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • दूल्हे ने स्टेज पर किया ऐसा काम, देखकर उड़ गए लोगों के होश, वीडियो वायरल

दूल्हे ने स्टेज पर किया ऐसा काम, देखकर उड़ गए लोगों के होश, वीडियो वायरल

नई दिल्ली: शादी का सीजन आते ही सोशल मीडिया पर कई मजेदार वीडियो वायरल हो जाते हैं। कुछ वीडियो हमें खूब हंसाते हैं, तो कुछ में शादी के झगड़े और नखरे देखने को मिलते हैं। कभी दुल्हन के नखरे तो कभी दूल्हे का रौब, लेकिन इस बार एक दूल्हा अपने डांस की वजह से चर्चा […]

groom did such a thing on the stage, people were shocked to see it, video went viral
inkhbar News
  • Last Updated: June 6, 2024 21:03:05 IST

नई दिल्ली: शादी का सीजन आते ही सोशल मीडिया पर कई मजेदार वीडियो वायरल हो जाते हैं। कुछ वीडियो हमें खूब हंसाते हैं, तो कुछ में शादी के झगड़े और नखरे देखने को मिलते हैं। कभी दुल्हन के नखरे तो कभी दूल्हे का रौब, लेकिन इस बार एक दूल्हा अपने डांस की वजह से चर्चा में है। ऐसा डांस किया कि दुल्हन और बारात दोनों ही शर्म से पानी-पानी हो गए।

 

दूल्हे का कमर तोड़ डांस

 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा अपनी दुल्हन के सामने अजीबोगरीब डांस कर रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। वीडियो में दूल्हा स्टेज पर स्लो गाने पर कमर तोड़ डांस कर रहा है।

दूल्हे का डांस इतना अजीब है कि आप भी कहेंगे, “भाई, इससे अच्छा तो तुम डांस ही नहीं करते।” दुल्हन ने भी अपनी हंसी रोक रखी है और दूल्हे के डांस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब देख रहे हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manish Ramgarh (@manish_ramgarh_0)

 

यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं

 

इस वीडियो को manish_ramgarh_0 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक 45 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 7 लाख से ज्यादा बार लाइक किया गया है। यूजर्स भी इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, डॉक्टर ने क्या बोला है, कब तक ठीक हो पाएगा दूल्हा? वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया,ऐसा डांस करने से अच्छा तो हम कुंवारे ही रह जाएं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंसी की लहर दौड़ा दी है और लोग दूल्हे के इस मजेदार डांस को देखकर खूब मजे ले रहे हैं।

 

 

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप की हार बुरे सपने की तरह…रोहित शर्मा का छलका दर्द