Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • अरे ये क्या अजूबा है? चीन में प्रेग्नेंट हो रहीं हैं कारें, वीडियो देखकर हर कोई हैरान

अरे ये क्या अजूबा है? चीन में प्रेग्नेंट हो रहीं हैं कारें, वीडियो देखकर हर कोई हैरान

नई दिल्ली। भारत का पड़ोसी देश चीन हमेशा अपनी अजीबोगरीब हरकत की वजह से सुर्ख़ियों में रहता है। अक्सर वहां कुछ ऐसा होता है, जो दुनिया भर में चर्चा का विषय बन जाता है। चीन में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। चीन में 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान है। इसी बीच वहां […]

Pregnant cars in China
inkhbar News
  • Last Updated: August 14, 2024 13:09:20 IST

नई दिल्ली। भारत का पड़ोसी देश चीन हमेशा अपनी अजीबोगरीब हरकत की वजह से सुर्ख़ियों में रहता है। अक्सर वहां कुछ ऐसा होता है, जो दुनिया भर में चर्चा का विषय बन जाता है। चीन में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। चीन में 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान है। इसी बीच वहां एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। वहां की कारें प्रेग्नेंट हो रहीं हैं। प्रेग्नेंट कार को देखकर दुनिया भर के लोग हैरान हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है।

सड़कों पर प्रेग्नेंट कारें

बता दें कि कार पर लगी सुरक्षात्मक पेंट की परत गर्मी के कारण उठकर फूल गई है। इस वजह से कार का बोनट, किनारा और पिछला हिस्सा गुब्बारा जैसा बन गया है। अब लोग मजाक में इन कारों को ‘गर्भवती कारें’ कहने लगे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी कई कारों का वीडियो वायरल हो रहा है जो दिखने से प्रेग्नेंट लग रही। ऐसा सिर्फ चीन में ही नहीं हुआ है बल्कि जर्मनी में भी ऐसा हो चुका है।

भीषण गर्मी से हाहाकार

चीन के कई शहर भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। भीषण गर्मी ने हाहाकार मचा रखा है। यांग्त्जे नदी के दक्षिणी हिस्से में पानी का स्तर भी कम हो गया है। अनहुई, जियांगसू और झेजियांग में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इन सबके बीच प्रेग्नेंट कारें सुर्ख़ियों में हैं। इसे देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

 

Video: गोलगप्पे का स्वाद चखने आई गोरी मेम, फिर जो हुआ…